Russia Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी होने की सजा मिली रही अरबपति रोमन अब्रामोविच को

Russia Ukraine Crisis:पोर्टो शहर में एक रब्बी (यहूदी धार्मिक नेता) को गिरफ्तार किया गया है। आपराधिक पुलिस कार्यालय ने पुष्टि की है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-13 10:04 GMT

रूस के अरबपति ‘रोमन अब्रामोविच (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia Ukraine Crisis: पुर्तगाल में रूस के अरबपति रोमन अब्रामोविच (Roman Abramovich) को पुर्तगाल की नागरिकता दिए जाने से बारे में उठी जांच की रिपोर्ट पर पुलिस का बयान सामने आया है। इस बारे में पुलिस ने कहा है कि पोर्टो शहर में एक रब्बी (यहूदी धार्मिक नेता) को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुर्तगाल के आपराधिक पुलिस कार्यालय ने शनिवार को रब्बी डेनियल लिटवाक (Daniel Litwak) की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

सूत्रों से सामने आई जानकारी में पुलिस ने गिरफ्तारी की तारीख नहीं बताई है। लेकिन इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रब्बी की गिरफ्तारी गुरूवार को हुई थी।

बता दें, अरबपति रोमन अब्रामोविच ने सेफर्डिक यहूदियों को नागरिकता प्रदान करने संबंधित एक कानून की बदौलत 2021 में पुर्तगाल की नागरिकता प्राप्त की। जबकि इस कानून में सालों पहले आइबेरियन द्वीप छोड़ने को मजबूर हुए सेफर्डिक यहूदियों के वंशजों को नागरिकता प्रदान करने का कानून है।

इस पर पुर्तगाली रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकता के फायदा उठाने की इच्छा रखने वाले कुछ आवेदकों के लिए कथित रूप से अवैध कागजी कार्रवाई की गई। इसमें डेनियल लिटवाक पर भी इसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जा रही है। जबकि पोर्टो के यहूदी समुदाय ने गिरफ्तारी पर टिप्पणी के मीडिया के अनुरोध वाले ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया है।

जानकारी देते हुए बता दें, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी जाने जाने वाले कई अमीर रूसी लोगों की तरह रोमन अब्रामोविच को भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण तरह-तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News