Russia Ukraine Crisis: ब्रिटेन ने दो टूक कहा, यूक्रेन में नहीं लड़ेगा नाटो, नोफ्लाई जोन लागू करने से इनकार

Russia-Ukraine Crisis: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने साफ कहा है कि नाटो यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेगा। उन्होंने एक बार फिर पश्चिमी गठबंधन के नो-फ्लाई जोन को लागू करने के आह्वान को खारिज कर दिया।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-03-02 09:40 GMT

UK Prime Minister Boris Johnson। (Photo- Social Media)  

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन की चाहे जो स्थिति हो, नाटो देशों की सेनाएं वहां नहीं जाने वाली हैं। यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) ने साफ कहा है कि नाटो यूक्रेन में रूसी सेना (Russia Army) से नहीं लड़ेगा। उन्होंने एक बार फिर पश्चिमी गठबंधन के नो-फ्लाई जोन को लागू करने के आह्वान को खारिज कर दिया।

हम यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेंगे: जॉनसन

एस्टोनिया के सैन्य अड्डे में प्रधानमंत्री जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) ने कहा कि नो-फ्लाई जोन को लागू करने का कदम "एजेंडे में नहीं है" क्योंकि इसका मतलब रूसी विमानों को मार गिराना होगा। जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) ने कहा कि मैं स्पष्ट होना चाहता हूं। हम यूक्रेन (Ukraine) में रूसी सेना (Russia Army) से नहीं लड़ेंगे। यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि नाटो (Nato) एक रक्षात्मक गठबंधन है। यह एक ऐसा समय है जब गलत अनुमान और गलतफहमी बहुत संभव है और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम ऐसे अंदेशे को खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन (Ukraine) के ऊपर के आसमान में नो-फ्लाई जोन की बात आती है तो हमें इस वास्तविकता को स्वीकार करना होगा कि इसमें रूसी विमानों को मार गिराना शामिल है। जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा कदम" होगा जो किसी भी नाटो (Nato) देश के एजेंडे में नहीं है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने भी नाटो से अपने देश की रक्षा के लिए नो-फ्लाई जोन लागू करने के लिए कहा है। दूसरी ओर नाटो (NATO) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (General Secretary Jens Stoltenberg) ने जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) की इस बात को दोहराया है कि नाटो (NATO) एक रक्षात्मक गठबंधन है। लेकिन उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को चेतावनी दी है कि हम नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा और रक्षा करेंगे।

अमेरिका ने किया इनकार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) ने भी कहा है कि यूक्रेन में नो-फ्लाई जोन नहीं लगाया जाएगा। क्योंकि इसका मतलब होगा कि अमेरिकी सैनिक यूक्रेन में तैनात होंगे। बिडेन (US President Joe Biden) ने हाल ही में यूरोप (Ukraine) और अमेरिका (America) स्थित सैनिकों को नाटो की सीमाओं पर भेजने का आदेश देते हुए कहा था कि ये पूरी तरह से रक्षात्मक कदम हैं। बिडेन (US President Joe Biden) ने रूसी उड़ानों को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया है, यही फैसला यूरोपीय संघ (European Union) ने पहले ही कर लिया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News