Third World War: रूस यूक्रेन युद्ध पर बिडेन का बड़ा बयान, जानें क्या शुरू हो गई इसकी तैयारी

Russia-Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने एक बयान में कहा है कि रूस पर अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का विकल्प तीसरा विश्व युद्ध होगा।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shreya
Update:2022-02-27 08:09 IST

जो बाइडेन (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन संकट तेज़ी से गहराता जा रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच व्यापक स्तर पर पहुंच चुका युद्ध (Russia-Ukraine War) थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई देशों द्वारा रूस से शांति वार्ता को लेकर हुई चर्चा का भी कोई सकारात्मक हल निकलकर सामने नहीं आया है। ऐसे में अधिकांश लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध आगामी तृतीय विश्व युद्ध (Third World War) का कारण बन सकता है। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) का भी एक बयान सामने आया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने एक बयान में कहा है कि रूस पर अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का विकल्प तीसरा विश्व युद्ध (Third World War) होगा। इसी के साथ जो बिडेन ने कहा कि- "आपके पास दो विकल्प हैं। पहला विकल्प है कि तीसरा विश्व युद्ध की शुरुआत कर रूस के साथ शारीरिक रूप से युद्ध में करें और दूसरा विकल्प यह है कि इस बात को सुनिश्चित कर लें कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के विपरीत काम करने वाला देश अपने काम की कीमत चुका रहा है।"  

जो बिडेन (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

आर्थिक और राजनीतिक सबसे व्यापक प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध और मौजूदा हालात पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी प्रतिबंध तत्काल नहीं होता है लेकिन लेकिन वर्तमान में रूस पर लगाए गए आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध अबतक के इतिहास में सबसे व्यापक प्रतिबंध हैं। आगे अपने विचार व्यक्ति करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अपने कार्यों के लिए लंबी अवधि के रूप में एक बेहद ही बड़ी कीमत चुकाएगा।

आपको बता दें कि अमेरिका सहित कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध रूस द्वारा यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के मद्देनज़र लगाए जा रहे हैं। अमेरिकी कोषागार विभाग (US Treasury Department) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin), विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। 

Tags:    

Similar News