Russia-Ukraine War: हर 10 मिनट में मौत, बम धमाके लगातार हो रहे

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में हर तरफ लोगों में डर और खौफ बना हुआ है। भूखे-प्यासे लोग घरों के अंदर कैद हैं। चारों तरफ से तबाही का माहौल बना हुआ है।

Written By :  Vidushi Mishra
Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-22 04:52 GMT

यूक्रेन में भीषण तबाही (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 27 दिनों से लगातार युद्ध जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन भीषण तबाही का सामना कर रहा है। इन दिनों मारियुपोल में लड़ाई चल रही है। यूक्रेनियों को निशाना बनाते हुए रूसी सैनिक ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। ऐसे में अब मारियुपोल पर भी रूस के कब्जे का दावा किया जा रहा है। दिन-प्रति-दिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। खतरा इस हद तक बढ़ गया है कि मारियुपोल में रूसी सेना अंदर तक घुस गई है। वहीं अब मारियुपोल शहर पर लगातार बम बरसाए जा रहे हैं।

यूक्रेन में हर तरफ लोगों में डर और खौफ बना हुआ है। भूखे-प्यासे लोग घरों के अंदर कैद हैं। चारों तरफ से तबाही का माहौल बना हुआ है। अभी तक मारियुपोल में यूक्रेनी स्पेशल आपरेश्नल यूनिट अजोव के कई ठिकाने नस्तेनाबूत कर दिए गए हैं।

मारियुपोल में डर का माहौल 

रिपोर्ट से सामने आई जानकारी के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए अपने सबसे घातक हथियार थर्मोबैरिक 'फ्लेमेथ्रोवर' रॉकेट टीओएस-1 बर्टिनो का उपयोग किया था। ये खतरनाक हथियार 300 किमी तक की सीमा तक जाकर दुश्मनों के परखच्चे उड़ा सकता है। रूस के इन घातक हमलों में उपयोग हो रहे हथियार और हमले के तरीको को देखकर ऐसा लगता है कि मारियुपोल पर कब्जे के लिए रूस अपनी पूरी ताकत लगा देगा।

मारियुपोल में जान बचाने के लिए लोग अंडरग्राउंड छिपे हैं, बहुमंजिला इमारतों पर छिपे हैं। लेकिन रूस लगातार मारियुपोल पर कब्जा करने के लिए बहुमंजिला इमारत पर गोले बरसाए जा रहा है। लगातार हमलों बम और बंदूक की आवाजों से पूरे मारियुपोल में डर का माहौल पैदा हो गया है।

खाली हो रहे इस शहर को लोग जान बचाने के लिए लगातार छोड़कर भाग रहे हैं। हर तरफ बिल्डिंग और टूटे हुए घर, आगजनी नजर आ रही है। यूक्रेन में रूस की सेना ने अपना हक जमाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते रूसी सेना ने मारियुपोल की घेराबंदी कर रखी है। वहीं बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है। हर तरह की मानवीय मदद का रास्ता भी रूस ने रोक दिया है। अभी भी यहां करीब तीन लाख लोग फंसे हुए हैं। सभी संपर्क के साधन भी रूसी सेना ने काट दिए हैं।


Tags:    

Similar News