Russia Ukraine War : सैन्य संघर्ष में 5 हजार से अधिक रूसी सैनिकों ने गंवाई जान, शांति वार्ता के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है। यूक्रेन के राजदूत ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि, इस युद्ध में अब तक कुल 5 हजार से अधिक रूसी सैनिकों की जान जा चुकी है।

Written By :  Krishna
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-02-28 11:09 GMT

रुस-यूक्रेन युद्ध (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। रूस औऱ यूक्रेन के बीच पांचवें दिन भी लड़ाई (Russia Ukraine War) जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर बमों की बरसात कर रही है। इस संघर्ष में लगातार हताहतों की संख्या बढ़ रही है। यूएन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में अब तक 94 लोगों की मौत औऱ कम से कम 376 लोग घायल हो चुके हैं। रूस की गिरफ्त में यूक्रेन के दो शहर बेर्दयांस्क और एनेरहोदार आ चुके हैं। इस बीच यूक्रेन ने इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर रूसी सैनिकों के हताहत होन का दावा किया है।

पांच हजार से अधिक रूसी सैनिकों की मौत

दुनिया के सबसे ताकतवर सेनाओं में गिने जाने वाले रूसी सेना का जबरदस्त आक्रमण झेल रहे यूक्रेन ने इस कार्रवाई में रूसी नुकसान को लेकर बड़ा दावा किया है। भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब तक 5300 रूसी सैनिक इस लड़ाई की भेंट चढ़ चुके हैं। इसके अलावा यूक्रेनी सेना ने लगभग 151 टैंक, 29 विमान और 29 हेलीकॉप्टर बर्बाद कर दिया है।

राजधानी कीव को लेकर यूक्रेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ये अभी भी यूक्रेनी सेना के नियंत्रण में हैं। रूसी सेना द्वारा कब्जे के लिए किए गए प्रयासों को विफल कर दिया है। इस बीच यूक्रेन लगातार पश्चिम से मदद की गुहार लगा रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने यूक्रेन को तुरंत यूरोपिय यूनियन में शामिल करने की मांग की है।

बेलारूस में चल रही दोनों देशों के बीच बैठक

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला बोलने के पांचवें दिन आखिरकार दोनों देश वार्ता की मेज पर आने को राजी हुए। दोनों देशों का डेलीगेशन बेलारूस में बैठक कर रहा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जहां राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) करे रहे हैं, वहीं यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व वोलोदोमिर जेलेंस्की कर रहे हैं। ऐसे में दुनिया की नजर इस शांति वार्ता पर टिकी हुई है। उम्मीद है कि इससे कोई शांतिपूर्ण हल निकलेगा। इससे पहले यूक्रेन ने वार्ता शुरू होने से पहले रूस के सामने बड़ी मांग रख दी थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्य़ालय ने बातचीत से पहले संघर्षविराम और रूसी सैनिकों की यूकेनी सरजमीं से वापसी की मांग की। 

Tags:    

Similar News