Russia-Ukraine War: न्यूक्लियर ब्रीफ़केस के साथ नज़र आए पुतिन, युद्ध के बीच अब बड़ा खतरा

Russia-Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बीते 2 सप्ताह में यह दूसरी बार है जब रूसी राष्ट्रपति व्लदीमिर पुतिन के सुरक्षाकर्मी के हाथ में यह ब्रीफकेस देखा गया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-13 10:15 GMT

न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ नजर आए रूसी राष्ट्रपति (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मद्देनज़र हालात दिन-ब-दिन और अधिक रूप से बिगड़ते जा रहे हैं ऐसे में प्रतिदिन आ रही नई खबरें चिंता को और अधिक बढ़ा रही हैं। हालिया तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक फुटेज सामने आया है जिसमें उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी के हाथ में एक ब्रीफ़केस मौजूद है, जिसे एटमी ब्रीफ़केस यानी परमाणु हथियारों का कंट्रोलर बताया जा रहा है। इस फुटेज के सामने आने के बाद से रूस-यूक्रेन के बीच ज़ारी युद्ध के चलते रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर चिंता जताई जा रही है।

बीते 2 सप्ताह में यह दूसरी बार है जब रूसी राष्ट्रपति व्लदीमिर पुतिन के सुरक्षाकर्मी के हाथ में यह ब्रीफकेस देखा गया है।आपको बता दें कि करीब 3 दिन पहले रूस की राजधानी मॉस्को से एक वीडियो सामने आया था वहीं अब एक और वीडियो बेलारूस से सामने आ रहा है जिसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन कथित एटमी ब्रीफ़केस के साथ खड़े हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को डेढ़ महीने से भी अधिक समय हो गया है, इस बीच हज़ारों की संख्या में सैनिकों और आम नागरिकों की मौत हो गई है तथा यूक्रेन के खूबसूरत शहर अब खंडहर बन चुके हैं। हालांकि, युद्ध की समाप्ति को लेकर दोनों देशों के बीच कई दफा चर्चा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया लेकिन इस बाबत कोई हल निकलकर सामने नहीं आया।

पुतिन ने दी थी परमाणु हमले की चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी उनके युद्ध के बीच अन्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि कोई भी देश यूक्रेन की मदद के लिए युद्ध मैदान में आता है तो उन्हें मजबूरन परमाणु हमले का सहारा लेना पड़ेगा।

दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्स्की द्वारा पहले ही रूस की ओर से परमाणु और केमिकल हमले को लेकर चेतावनी जारी की जा चुकी है।

फिलहाल बीते 1 सप्ताह में दो बार रूसी राष्ट्रपति व्लदीमिर पुतिन के साथ कथित एटमी ब्रीफ़केस देखे जाने के लोगों के मन में एक ही शंका उठ रही है, कि कहीं रूस परमाणु हमले की तैयारी तो नहीं कर रहा है।

Tags:    

Similar News