यूक्रेन का खौफनाक वीडियो: देखें कैसे शहरों पर तबाही बरसा रहा रूस, Mykolaiv में 32 की मौतें

Russia-Ukraine War Video: रूसी सेना ने यूक्रेन के Mykolaiv शहर में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की बिल्डिंग पर एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2022-04-02 16:26 GMT

Mykolaiv शहर पर हमला (फोटो साभार- ट्विटर) 

Russia-Ukraine War Video: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर आक्रमण कर रही हैं। इस बीच सेना ने यूक्रेन के Mykolaiv शहर में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की बिल्डिंग पर एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसमें करीब 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 34 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को दी है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल बचाव दल हमले के बाद मलबे में जिंदा बचे लोगों की तलाशी कर रहे हैं। 

हमले के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, रूसी सेना ने जिस बिल्डिंग पर एयर स्ट्राइक किया है, वह शहर के गवर्नर विटाली किम का ऑफिस था। हालांकि हमले के समय गवर्नर ऑफिस में मौजूद नहीं थे। बाद में उन्होंने 9 मंजिला बिल्डिंग पर हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बताते चलें कि Mykolaiv यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो कि देश के ओडेसा के सबसे बड़े बंदरगाह के पास बसा है। यहां पर रूसी सेना लगातार हमलावर है। 

अन्य शहरों पर भी जारी है अटैक

Mykolaiv के अलावा खारकीव और Energodar शहर में भी रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। खारकीव के के सेंट्रल पार्क ऑफ कल्चर एंड लीजर पर भी रूस की सेना ने मिसाइल से हमला किया था। स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्क में हुए हमले के दौरान 57 साल का एक व्यक्ति घायल हुआ है। जबकि Energodar शहर में भी भारी गोलीबारी जारी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News