सोने की बंदूक रखता है ये खिलाड़ी, सामने आया वीडियो

अफरीदी ने दो साल पहले ही समुद्र के किनारे अपना घर बनवाया था और अपने इस घर में अफरीदी ने बहुत सारी यादें संभाल कर रखा हुआ है।

Update: 2019-10-01 10:27 GMT
सोने की बंदूक रखता है ये खिलाड़ी, सामने आया वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी पिछले दिनों कश्मीर पर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में थे। अफरीदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अभी हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपने घर की एक वीडियो शेयर की थी। अफरीदी के घर में कई सारी चीजें हैं जिनको उन्होंने लोगों को बताया।

टेबिल टेनिस से स्नूकर तक की खास जगह-

अफरीदी ने दो साल पहले ही समुद्र के किनारे अपना घर बनवाया था और अपने इस घर में अफरीदी ने बहुत सारी यादें संभाल कर रखा हुआ है। उन्होंने अपने घर में टेबल टेनिस से लेकर स्नूकर भी रखा हुआ है, जहां पर वो अक्सर खेलते हैं।

यह भी पढ़ें:

यादगार चीजों को रखा है संजोकर-

वहीं बेसमेंट में भी उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कई यादों को संजोकर रखा हुआ है। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी संगाकारा, विराट कोहली, शेन वार्न और डी विलिअर्सर जैसे खिलाड़ियों की जर्सी भी संभालकर रखी हुई है। इसके अलावा उन्हें अपने पारियों के लिए जो ट्रोफियां मिली हैं, उनको भी उन्होंने बहुत संजोकर रखा है।

सोने की पिस्टल भी है बेदह खास-

अगर अफरीदी के घर की बात की जाए तो उन्होंने अपने घर के पीछे एक छोटा सा गार्डन और गेस्ट हाउस भी बनवा रखा है। अफरीदी ने अपने घर को उनकी यादगार चीजों से सजाकर रखा हुआ है। अफरीदी ने अपने घर के पहले फ्लोर पर बेस्कीमती चीजों को जगह दी है। यहां पर अफरीदी ने एक और खास चीज को जगह दी है और वो है पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष द्वारा दी गई सोने की पिस्टल।

सचिन के बल्ले से खास लगाव-

वहीं अफरीदी ने इंडियन क्रिकेटर सचिन से जुड़ी चीजों को भी जगह दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने दिल के बेहद करीब चीजों को जगह दी है। अफरीदी ने सचिन से जुड़ी यादों के बारे में बताते हुए कहा कि सचिन का वो बल्ला जिसकी मदद से मैंने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था और जिसने मुझे पहचान दिलाई वो मेरे लिए बेहद खास है।

यह भी पढ़ें:

Tags:    

Similar News