Polyandry Bill: एक से ज्यादा पुरुषों को रखतीं हैं इस देश की स्त्रियां, गुपचुप तरीके से करती हैं ये काम

Polyandry Bill: आपने सुना होगा कि एक पुरुष एक समय में कई महिलाओं से शादी कर सकता है। मुस्लिम धर्म में इसे मान्यता दी गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-01 02:58 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Polyandry Bill: आपने सुना होगा कि एक पुरुष एक समय में कई महिलाओं से शादी कर सकता है। मुस्लिम धर्म में इसे मान्यता दी गई है और इसके अलावा कानूनी रूप से भी इसका अनुसरण किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या होगा अगर एक स्त्री कई पुरुषों के साथ शादी रचाती है। इसी तरह की एक खबर इस समय वायरल हो रही है, जिसमें एक देश में ऐसा कानून बनाने की अपील की गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

यह खबर दक्षिण अफ्रीका देश का है जहां लोगों ने ऐसा कानून बनाने की मांग की है जिसमें महिलाएं एक से ज्यादा पुरुषों को पति बना सकें। इस प्रस्ताव में सरकार से महिलाओं के लिए एक समय में एक से ज्यादा शादी को कानूनी रूप से मान्य करने की बात कही जा रही है। आपको बताते चलें कि इसका अध्ययन करने वाले प्रोफेसर कॉलिन्स मचोको के अनुसार एक पत्नी बताती है कि उसे बचपन से ही कई पति रखने का शौक था। कक्षा 6 से ही उसके मन में ऐसे विचार आते थें।

ऐसा विचार उसे यह जानने के बाद आया कि एक रानी मधुमक्खी कई पुरुष मधुमक्खियों को साथ रखती है। इसके बाद से यह महिला वयस्क होकर कई पुरुषों के साथ संबंध बनाती गई। आपको बताते चलें कि साउथ अफ्रीका में इस तरह की शादियां कानूनी रूप से मान्य नहीं हैं। वहां का समाज इस बात को मंजूरी नहीं देता की एक महिला कई पुरुषों को रखे। इसके बावजूद भी यहां के लोग चोरी-छिपे ऐसी शादियां करते हैं।

किसी भरोसेमंद के अलावा किसी और के पूछने पर लोग ऐसे आरोपों को झूठ बोलकर खारिज कर देते हैं। कुछ पुरुष इस प्रस्ताव को लेकर विरोध में इसलिए खड़े हैं कि क्या पुरुष महिलाओं का सरनेम अपने साथ लगाएंगे या नहीं। उनका मानना है की स्त्री, पुरुष की भूमिका नहीं ले सकती। बिजनेसमैन और टीवी अभिनेता मूसा मसेलेकु उन लोगों में से एक हैं, जो महिलाओं में बहुविवाह का विरोध कर रहे हैं। हालाँकि उनकी ख़ुद की चार बीवियां हैं। ऐसे लोग जो खुद ऐसी धारणाओं पर चल रहे हैं, उनका इस प्रस्ताव को लेकर विरोध स्वाभाविक है।

Tags:    

Similar News