चांद कोे छुआ जिसने, चर्चा करते हैं हम उनकी

इस कविता को आपने बचपन में सुना ही होगा, कभी छोटे बच्चों के मामा, कभी इश्क में महबूबा का चांद बना, कभी चलनी से चांद का दिदार हुआ, कभी ईद के चांद की बेसब्री....... आखिर चांद है क्या...

Update: 2023-04-03 20:14 GMT

चंदामामा दूर के, पुए पकाएं पूर के

आप खाएं थाली में, मुन्ने को दें प्याली में

प्याली गई टूट मुन्ना गया रूठ

लाएंगे नई प्यालियाँ, बजा बजा के तालियाँ

मुन्ने को मनाएंगे हम दूध मलाई खाएंगे

चंदामामा दूर के, पुए पकाएं पूर के....

नई दिल्ली: इस कविता को आपने बचपन में सुना ही होगा, कभी छोटे बच्चों के मामा, कभी इश्क में महबूबा का चांद बना, कभी चलनी से चांद का दिदार हुआ, कभी ईद के चांद की बेसब्री....... आखिर चांद है क्या...

यह भी पढ़ें.. चंद्रयान-2: ननिहाल नहीं पहुंच पाया यान, मामा के घर पहुंचने से पहले वो 15 मिनट

आईये आपको लेकर चलते है, चांद तक की यात्रा करने वाले उन सभी शख्स के पास, उनके अनुभवों को जानने का प्रयास करते हैं...

1. नील आर्मस्ट्रॉन्ग

नील आर्मस्ट्रॉन्ग को भला कौन नहीं जानता होगा, इसी व्यक्ति ने पहली दफा चांद पर कदम रखा था। बता दें कि 20 जुलाई 1969 को अमेरिका के अपोलो-11 मिशन में गए नील आर्मस्ट्रॉन्ग चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति हैं। आर्मस्ट्रॉन्ग साल 2012 में 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ें.. चंद्रयान-2: जानें कैसे, मिशन अभी समाप्त नहीं हुआ

2. बज एल्ड्रिन

अपोलो-11 पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन का भी नाम शुमार है। चांद पर कदम रखने वाले वह दुनिया के दूसरे शख्स थे।

3. पेटे कॉनराड

चांद पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति पेटे कॉनराड थे। अमेरिका ने नवंबर 1969 को अपोलो-12 मिशन भेजा था जिसमें पेटे कॉनराड भी थे।

यह भी पढ़ें: रहस्यों से भरा चांद! यकीन मानिये चंद्रमा पर है धन्वंतरि का खजाना

4. एलन बीन

अमेरिका ने नवंबर 1969 को अपोलो-12 मिशन भेजा था। अपोलो-12 मिशन के चालक दल में एलन बीन का नाम भी था। इस मिशन पर वह दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिनके कदम चांद पर पड़े. वह चांद पर जाने वाले चौथे व्यक्ति बनें।

5. एलन शेपर्ड

एलन शेपर्ड का नाम भी चांद पर जाने वाले लोगों की लिस्ट में है। फरवरी 1971 में चांद पर गए अपोलो-14 मिशन के तीन साल बाद ही उन्होंने नासा को अलविदा कह दिया था।

6.एडगर मिशेल

अपोलो-14 मिशन पर गए दूसरे व्यक्ति का नाम एडगर मिशेल है। चांद पर कदम रखने वाले वह दुनिया के छठे व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़ें: अफवाह या हकीकत, भारत का चंद्रयान उठायेगा इस झूठ से पर्दा

7.डेविड स्कॉट

अगस्त 1971 में अपोलो-15 मिशन के साथ डेविड स्कॉट चांद पर गए थे। इस मिशन के छह साल बाद रिटायर्ड हुए डेविड लंबे समय तक बतौर लेखक पहचाने गए।

8.जेम्स इरविन

जेम्स इरविन चांद पर जाने वाले आठवें शख्स बने. साल 1991 में 61 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था।

यह भी पढ़ें: झूठा दावा! चांद पर नहीं पहुंचा कोई, इनका जाना सच या झूठ

9.जॉन यंग

अपोलो-16 मिशन पर गए जॉन यांग चांद पर जाने वाले 9वें शख्स बने. पिछले साल (2018) ही उनकी मौत हुई थी।

10.चार्ल्स ड्यूक

साल 1975 में अपोलो-16 मिशन पर गए चार्ल्स ड्यूक चांद पर जाने वाले 10वें व्यक्ति बने।

यह भी पढ़ें.. चंद्रयान-2: PM मोदी का राष्ट्र को संबोधन, ‘विज्ञान में विफलता होती ही नहीं’

11.यूजीन सेरनन

अपोलो-17 मिशन के साथ चांद पर जान वाले यूजीन सेरनन 11वें व्यक्ति थे। सेरनन की मौत साल 2017 में हुई थी।

12.हैरिसन श्मिट

अपोलो-17 मिशन के तहत चांद पर जाने वालों में हैरिसन श्मिट का नाम भी शामिल है। इस मिशन के बाद 1975 में उन्होंने नासा से रिटायरमेंट ले ली थी।

Tags:    

Similar News