UN: माली में शांति स्थापना मिशन के शिविर पर आतंकी हमला, 10 की मौत 25 घायल

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में माली में शांति स्थापना मिशन की शुरुआत की थी। इसके करीब 15 हजार सदस्य हैं। यह पश्चिमी अफ्रीकी देश कई उग्रवादी समूहों के निशाने पर है। इन समूहों का जुड़ाव अलकायदा और आईएस से है।

Update: 2019-01-21 03:59 GMT

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र के उत्तरी माली में शांति स्थापना मिशन के शिविर पर हुए हमले में चाड के दस शांति सैनिकों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। अलकायदा से जुड़े जिहादियों ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।

ये भी पढ़ें— जानिए चंद्रग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ व किन पर पडेगा अशुभ प्रभाव

संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में मारे गए सभी भी शांति सैनिक चाड के थे। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शांति सैनिकों ने हमले का जोरदार जवाब दिया और कुछ हमलावर मारे भी गए।

ये भी पढ़ें— वर्ष 2019 का पहला चंद्रगहण आज, जानें क्या करें और क्या न करें?

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह हमलावर कार व मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए थे। ग्लोबल कनाडा अफेयर्स ने ईमेल कर स्पष्ट किया है कि इस मामले में कनाडा के सशस्त्र बल का कोई सदस्य शामिल नहीं था।

ये भी पढ़ें— 21जनवरी:क्या हैं आपके ग्रहों की चाल, जानिए राशिफल से अपने दिनभर का हाल

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में माली में शांति स्थापना मिशन की शुरुआत की थी। इसके करीब 15 हजार सदस्य हैं। यह पश्चिमी अफ्रीकी देश कई उग्रवादी समूहों के निशाने पर है। इन समूहों का जुड़ाव अलकायदा और आईएस से है।

Tags:    

Similar News