ये हैं दुनिया के 10 सबसे भयावह विमान हादसे, सैकड़ों लोगों की एक साथ गई थी जान

Top Plane Accidents in World: नेपाल के काठमांडू में आज एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसे में विमान सवार 19 में से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए, जानते हैं दुनिया में हुए 10 सबसे बड़े विमान हादसों के बारे में।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-24 09:29 GMT

विश्व के 10 बड़े विमान हादसे

Top Plane Accidents in World: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज बड़ा विमान हादसा हुआ है। त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान शौर्य एयरलाइंस का था और इसमें कुल 19 लोग सवार थे, जो एयरलाइंस के ही कर्मचारी थे। विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। जानकारी के अनुसार, अब तक इस हादसे में 17 लोगों की जान जा चुकी है। आज हम आपको बताएंगे दुनिया में हुए 10 सबसे बड़े विमान हादसों के बारे में, जिनमें एक साथ सैकड़ों लोगों ने जान गंवाईं थी।

दुनिया में हुए 10 सबसे बड़े विमान हादसे-

1. हरमुज जलडमरूमध्य प्लेन एक्सीडेंट

3 जुलाई 1988 को हरमुज जलडमरूमध्य में एक भयानक विमान हादसा हुआ था। जानकारी के अनुसार, ईरान एयर का विमान क्रैश हुआ था। उसे अमेरिकी नौसेना ने मार गिराया था। विमान में सवार सभी 290 यात्री मारे गए थे। अमेरिका ने इस हादसे को लेकर कहा कि नौसेना ने उस विमान को गलती से लड़ाकू विमान समझ लिया था। बता दें, विमान तेहरान से दुबई जा रहा था, लेकिन वह अपने तय रूट पर नहीं था।

2. एयर इंडिया विमान हादसा

एयर इंडिया के इतिहास में सबसे बड़ा विमान हादसा 23 जून 1985 को हुआ था। आयरलैंड से गुजर रहे एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ा दिया गया था। विमान हादसे में सवार सभी 329 यात्रियों की जान चली गई थी। बाद में हादसे की जांच हुई तो इसके लिए अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के सदस्यों को जिम्मेदार बताया गया।

3. अमेरिका के इलेनॉय में विमान हादसा

25 मई 1979 को अमेरिका के इलेनॉय में एक विमान हादसा हुआ था। जानकारी के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 191 शिकागो से उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही क्रैश हो गई थी। विमान में 258 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स सवार थें। प्लेन में सवार यात्रियों के साथ जमीन पर भी दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में कुल 273 लोग मारे गए थें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वालों की संख्या के आधार पर ये विमान हादसा दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसों में आता है।

4. यूक्रेन 
के दोनोत्सक में विमान हादसा

यूक्रेन के दोनोत्सक में बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में मलेशिया एयरलाइंस के विमान को मार गिराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान एम्सटरडम से कुआलालंपुर जा रहा था। इस हादसे में 283 लोगों की जान गई थी। यह विमान हादसा 17 जुलाई 2014 को हुई था।

5. ईरान के केमरेन में विमान हादसा

19 फरवरी 2003 को ईरान के केमरेन के पास पहाड़ी इलाके में एक विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवानों की जान चली गई थी। केमरेन के इस विमान हादसे में सभी 275 लोगों की जान गई थी।

6. सऊदी अरब के हादसे में 301 लोगों की हुई थी मौत

19 अगस्त 1980 को सउदी अरब की राजधानी रियाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था। टेक ऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में आग लग गई और प्लेन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सभी 287 यात्रियों समेत 301 लोगों की मौत हो गई थी।

7. पेरिस का विमान हादसा

3 मार्च 1974 को पेरिस में टर्किश एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस भयावह विमान हादसे में यात्रियों व एयरलाइंस के स्टाफ समेत कुल 346 लोग मारे गए थे। यह हादसा भी दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसों में गिना जाता है।

8. स्पेन विमान हादसे में 583 लोगों जान गई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 मार्च 1977 को दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ था। यह हादसा स्पेन के द्वीप टेनेरीफ के एयरपोर्ट पर हुआ था। इस विमान हादसे में 583 लोगों की जान चली गई थी। ये हादसा तब हुआ जब हवाई अड्डे पर दो विमान रनवे पर ही एक-दूसरे से टकरा गए।

9. जापान प्लेन क्रैश

12 अगस्त 1985 को जापान में एक भयानक प्लेन हादसा हुआ था। यह विमान हादसा जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 100 किमी की दूरी पर हुआ था। हादसे में जापान एयरलाइंस का एक विमान पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान हादसे में कुल 520 यात्रियों की जान गई थी।

10. हरियाणा का विमान हादसा

हरियाणा में आसमान से गुजरते सऊदी अरब और कजाखस्तान के विमान आपस में टकरा गए थे। इस भयानक हादसे में 349 लोगों की जानें गईं थी। यह विमान हादसा 12 नवंबर 1996 को हुआ था।

Tags:    

Similar News