कॉल सेंटर घोटाला मामले में एक भारतीय को आठ साल की सजा

अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। निशित कुमार पटेल (31) ने नौ जनवरी को अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसे अदालत ने 2,00,000 डॉलर देने और अक्टूबर 2018 में जब्त की गई एक 2015 लैंड रोवर भी जमा कराने का आदेश दिया।

Update: 2019-04-02 05:25 GMT

वॉशिंगटन: भारत में कॉल सेंटर घोटाला मामले में संलिप्त एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को आठ साल नौ महीने की सजा सुनाई गई है।

ये भी देखें:चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में हैजा फैला,1000 मामले सामने आए

अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। निशित कुमार पटेल (31) ने नौ जनवरी को अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसे अदालत ने 2,00,000 डॉलर देने और अक्टूबर 2018 में जब्त की गई एक 2015 लैंड रोवर भी जमा कराने का आदेश दिया।

ये भी देखें:इवेट सेक्टर के कर्मचारियों की पेंशन पर आया सुप्रीम फैसला

पटेल ने अमेरिकी निवासियों से पैसा वसूलने के लिए 2014 और 2016 के बीच आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बन अमेरिका स्थित सह-साजिशकर्ताओं और भारत स्थित कॉल सेंटरों के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया था

(भाषा)

Tags:    

Similar News