US Missile Test: अमेरिका ने Minuteman III ICBM मिसाइल का किया परीक्षण, चीन-रूस को संदेश देने की कोशिश

US Missile Test: गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिका ने महज 20-25 दिनों में इस बैलिस्टिक मिसाइल का दो बार परीक्षण कर डाला।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-09-07 13:40 GMT

Minuteman III ICBM

Click the Play button to listen to article

US Missile Test : द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के बाद मौजूदा समय में दुनिया में बड़ी शक्तियों के बीच तकरार बढ़ गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russian-Ukraine War) के कारण यूरोप तो चीन-ताइवान विवाद (China-Taiwan Dispute) को लेकर एशिया में तनाव चरम पर है। ये दोनों विवाद सोवियत यूनियन के टूटने के बाद दुनिया का इकलौता सुपरपॉवर बना अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रूस जहां यूरोप में अमेरिका के सहयोगी देशों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है वहीं चीन एशिया (विशेषकर हिंद प्रशांत क्षेत्र) में अमेरिका के सहयोगी देशों को धमका रहा है।

रूस और चीन से बादशाहत को मिल रही चुनौतियों के बीच अमेरिका ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 (Minuteman III ICBM) का आज यानी बुधवार (07 सितंबर 2022) की सुबह परीक्षण किया है। ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। वैश्विक राजनीति (Global Politics) में जारी तनाव के बीच अमेरिका का ये कदम संकट को औऱ बढ़ा सकता है।

पेंटागन ने कहा- रूस को दे चुका है जानकारी

हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन (US Department of Defense Pentagon) का कहना है कि उसने रूस को इस मिसाइल परीक्षण के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। इसकी खबर रूस को ही नहीं बल्कि पूरा दुनिया को था। गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिका ने महज 20-25 दिनों में इस बैलिस्टिक मिसाइल का दो बार परीक्षण कर डाला। यूएस ने इससे पहले 16 अगस्त 2022 को मिनटमैन-3 मिसाइल का परीक्षण किया था। ये दिखाता है कि यूएस इसे अपने सैन्य बेड़े में शामिल करने के लिए कितने जल्दबाजी में है।

रूस, चीन क्यों हैं चिंतित?

मिनटमैन-3 (Minuteman III ICBM) मिसाइल की रेंज 10 हजार किलोमीटर है। यह अधिकतम 1100 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है। इस मिसाइल की स्पीड 28,200 किलोमीटर प्रति घंटा है। । इस मिसाइल को लॉन्च करने से पहले जमीन के अंदर साइलो में रखा जाता है। 60 फीट लंबी ऊंची यह मिसाइल एक साथ एक से अधिक टारगेट्स को हिट कर सकती है। मिनटमैन-3 की रेंज और स्पीड ने अमेरिकी प्रतिदमवंदियों रूस और चीन की टेंशन बढ़ा दी है। 

Tags:    

Similar News