अमेरिका प्रेसिडेंट चुनावः डिक्‍सविल में जीत के साथ हिलेरी की शुरुआत

Update: 2016-11-08 05:13 GMT
hillary clinton hits donald trump in mexico issue

वाशिंगटन: डिक्‍सविल में जीत के साथ हिलेरी ने शुरुआत कर दी है हालांकि अभी सफर बहुत लंबा है। अमेरिकी नागरिक अपने 45वें राष्ट्रपति को चुननेे के लिए वोटिंग कर रहे हैं। 50 राज्यों में मतदान शुरू हो गया है। देखना बाकी है कि मुहर हिलेरी पर लगती है या बाजी ट्रंप मारते हैं अमेरिकी प्रेसिडेंट पद के के लिए मंगलवार को चुनाव शुरू हो गया है। इसके नतीजे भी आने लगे हैं, रात तक तस्‍वीर साफ हो जाएगी ।

हिलेरी ने डोनाल्ड को डिक्सविले नॉच में 4-2 से हराया। वहीं अब डिक्सविले के बाद हार्ट्स लोकेशन से भी हिलेरी क्लिंटन ने बाजी मार ली है। हिलेरी को यहां 17 वोट मिले जबकि ट्रंप को 14 वोट मिले हैं।

प्रचार के अंतिम क्षणों में भी हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमलों से नहीं चूके। ट्रंप ने जहां ईमेल का मुद्दा उछालकर हिलेरी को घेरा, वहीं हिलेरी ने ट्रंप के यौन आचरण पर सवाल उठाए।

चुनाव से पहले आखिरी दिन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए प्रचार किया। भारतीय समयानुसार मंगलवार की सुबह अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि 'आपको किसी के खिलाफ वोट करने की जरूरत नहीं है, आपको एक बहुत ही बेहतरीन प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के लिए वोट करना है। हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी लोगों की तरह मजबूत और सख्त हैं।

मतदान मंगलवार (आज) को होना है, परिणाम नौ नवंबर (बुधवार) को आएगा। मुकाबला करीबी है लेकिन हिलेरी बढ़त बनाए हुए हैं। वह जीतीं तो आजाद अमेरिका के 240 साल के इतिहास में राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी।

Tags:    

Similar News