बिल्लियों पर कोई प्रयोग नहीं करेगा अमेरिका का कृषि विभाग

व्हाइट कोट वेस्ट प्रोजेक्ट (डब्ल्यूसीडब्ल्यू) राजधानी वाशिंगटन के निकट स्थित बेल्ट्सविल स्थित इस प्रयोगशाला में वैज्ञानिक बिल्लियों और उनके बच्चों को संभावित रूप से टोक्सोप्लाजमा गोंदी परजीवी से संक्रमित मांस खिलाते थे।

Update:2019-04-03 12:11 IST

वाशिंगटन: अमरिकी कृषि विभाग ने बिल्लियों पर होने वाले सभी प्रयोग बंद करने की घोषणा की है। एक निगरानी समूह के अनुसार, इन प्रयोगों के तहत 1982 से अभी तक 3,000 से ज्यादा बिल्लियां मारी गई हैं।

ये भी देखें:राजपाल यादव के बाद चेक बाउंस मामले में इस मशहूर अभिनेता को हुई जेल

व्हाइट कोट वेस्ट प्रोजेक्ट (डब्ल्यूसीडब्ल्यू) राजधानी वाशिंगटन के निकट स्थित बेल्ट्सविल स्थित इस प्रयोगशाला में वैज्ञानिक बिल्लियों और उनके बच्चों को संभावित रूप से टोक्सोप्लाजमा गोंदी परजीवी से संक्रमित मांस खिलाते थे।

अनुसंधानकर्ता फिर इन बिल्लियों के मांस में परजीवी के संक्रमण का पता लगाने के लिए उनके मल की जांच करते थे। इस प्रयोग के तीन सप्ताह बाद वैज्ञानिक इन बिल्लियों को मार देते थे। भले ही वह बिल्लियां स्वस्थ ही क्यों ना हों।

मंगलवार को अमरिकी कृषि विभाग ने बिल्लियों पर होने वाले सभी प्रयोग बंद करने का ऐलान कर दिया।

ये भी देखें:सर जी कांग्रेस को डोरे डालने में व्यस्त हैं, उनके विधायक आपस की जुबानी जंग में

डब्ल्यूसीडब्ल्यू ने 2018 में इन प्रयोगों का पता लगाया। संस्था के अनुसार, 1982 से अभी तक कम से कम 3,000 बिल्लियां और उनके बच्चों को प्रयोगों के तहत मारा गया है।

(भाषा)

Tags:    

Similar News