व्लादिमीर पुतिन की जल्द हो जाएगी मौत.., रूस के राष्ट्रपति की सेहत के अटकलों के बीच जेलेंस्की का बड़ा बयान
President Volodymyr Zelensky: जेलेंस्की ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन यूरोप को भी टारगेट करना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान भी छेड़ रखा है। पुतिन के इस अभियान में हंगरी भी उनका साथ दे रहा है।;
volodymyr zelensky
President Volodymyr Zelensky: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्लादिमीर पुतिन की मौत हो जाएगी और यह सच है। पुतिन की मौत के साथ ही सारा संघर्ष भी खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर यह दावा किया कि पुतिन की सेहत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है।
पश्चिमी देशों के कई मीडिया संस्थानों ने पुतिन की एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सेहत ठीक नहीं है। तस्वीर में साफ दिखायी दे रहा है कि व्लादिमीर पुतिन ने एक टेबल को अपने हाथों से कसकर पकड़ रखा है। साथ ही उनके चेहरे पर सूजन भी नजर आ रही है। इसी तस्वीर के आधार पर पुतिन की सेहत के कयास लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंडिपेंडेंट, डेली मेल समेत पश्चिमी देशों के अधिकतर मीडिया संस्थान अक्सर फ्रांस के राष्ट्रपति की सेहत को लेकर कयास लगाते रहते हैं।
यूरोप को भी टारगेट करना चाहते हैं पुतिनः जेलेंस्की
बीते बुधवार को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस के नेता इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने बड़ी बात कह डाली। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन यूरोप को भी टारगेट करना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान भी छेड़ रखा है। पुतिन के इस अभियान में हंगरी भी उनका साथ दे रहा है। लेकिन जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत हो जाएगी और यह सच है। पुतिन की मौत के बाद सारा संघर्ष भी समाप्त हो जाएगा।
साथ ही राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह भी कहा कि मुझे यह पूरा भरोसा है कि अमेरिका के दबाव के चलते रूस बिना किसी शर्त के सीजफायर के लिए राजी हो जाएगा। सीजफायर की शर्तें रूस अकेले ही तय नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं। लेकिन रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। आम नागरिकों पर भी हमले किये जा रहे हैं।
विदित हो कि यूक्रेन के मामले पर यूरोपियन यूनियन देशों की गुरूवार को एक बैठक होनी है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि किस तरह सीजफायर डील होगी। अमेरिका का मत है कि रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर डील हो जानी चाहिए। अमेरिका के राय का यूक्रेन ने समर्थन किया है। लेकिन रूस ने सीजफायर को लेकर कुछ शर्तें रख दी हैं।