एयरपोर्ट पर धमाका: मंत्रियों का प्लेन लैंड होते ही हमला, 16 की मौत-60 घायल

लम्बे समय से गृहयुद्ध झेल रहे यमन में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। अदन एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। घटना उस समय हुई जब सरकार के नए मंत्रियों का प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था।

Update: 2020-12-30 15:33 GMT

लखनऊ: अरब देश यमन (Yemen) में भयानक हादसा हो गया। बुधवार को यमन के अदन एयरपोर्ट (Aden Airport) पर ब्लास्ट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा करीब 60 लोग घायल हैं। बता दें कि धमाके से कुछ देर पहले सरकार के नए कैबिनेट मंत्रियों का जहाज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था।

यमन के अदन एयरपोर्ट पर ब्लास्ट

दरअसल, लम्बे समय से गृहयुद्ध झेल रहे यमन में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। यहां अदन एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। ख़ास बात ये रही की घटना उस समय हुई जब सरकार के नए कैबिनेट मंत्रियों का प्लेन एयरपोर्ट पर कुछ समय पहले ही लैंड हुआ। ये सभी मंत्री सऊदी अरब से लौटे थे।

मंत्रियों का जहाज लैंड होने के कुछ देर बाद धमाका

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्रियों का जहाज लैंड होने के कुछ समय बाद ही एयरपोर्ट पर गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दी। हलांकि इस दौरान प्रधानमंत्री मईन अब्दुलमलिक और राजदूत सईद अल जबर समेत कैबिनेट सदस्यों को एयरपोर्ट से आनन फानन में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। बता दें कि सरकार के सभी नए मंत्री अलगाववादियों के साथ समझौता कर सऊदी अरब से अदन वापस लौटे थे। नए मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति हादी की सरकार को दक्षिणी अलगाववादियों के साथ एकजुट किया था।

ये भी पढ़ेंः वैक्सीन के बाद भी खतरा: फिर भी हो सकता है कोरोना, सामने आई बड़ी वजह…

यमन हमले में 16 लोगों की मौत, 60 घायल

घटना के बाद हड़कंप मच गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि करीब 16 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 60 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। वहीं यमन के पीएम मईन अब्दुलमलिक ने ट्वीट कर घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षित होने की पु्ष्टि की। पीएम ने बताया कि उनके साथ सरकार के अन्य मंत्री अदन की अस्थायी राजधानी में हैं और सब कुछ सुरक्षित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'अदन एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किया गया यह कायर आतंकी हमला उस युद्ध का हिस्सा है, जो यमन राज्य और इसके महान लोगों के खिलाफ छेड़ा गया है।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News