×

बॉलीवुड का अधूरा प्यार: वो सितारें जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन नहीं हुई शादी

ट्विंकल से शादी करने से पहले अक्षय कुमार रवीना से शादी करने वाले थे। ये उन दिनों की बात है जब रवीना टॉप एक्ट्रेसस में गिनी जाती थी| दोनों के अफेयर की खबरे हर जगह फैली हुई थी|

Monika
Published on: 18 Aug 2020 10:39 AM GMT
बॉलीवुड का अधूरा प्यार: वो सितारें जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन नहीं हुई शादी
X
Bollywood ex couple

लखनऊ: जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, फिर चाहे आप और हम कितनी ही कोशिश क्यों न कर लें बिना ऊपर वाले की मर्ज़ी से साथ रहना मुमकिन ही नहीं| फिर चारे वह आम आदमी हो या फिर कोई नामी चेहरा| कई ऐसे फ़िल्मी सितारें भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिनका प्यार सगाई तक पहुंच कर टूट गया| सगाई के बाद भी दोनों की शादी नहीं हो पाई| आज हम आपको इन्हीं 10 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें पहला नाम है बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले अक्षय कुमार और रवीना टंडन की|

Akshay-Twinkle

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

अक्षय कुमार फिलहाल अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी में काफी खुश है| उनके दो बच्चें भी हैं एक लड़का और एक लड़की| लेकिन ट्विंकल से शादी करने से पहले अक्षय कुमार रवीना से शादी करने वाले थे। ये उन दिनों की बात है जब रवीना टॉप एक्ट्रेसस में गिनी जाती थी| दोनों के अफेयर की खबरे हर जगह फैली हुई थी|

दोनों ने अपने प्यार को शादी तक पहुंचाने का सपना भी देखा था। खबरे तो ये भी थी की दोनो ने सीक्रेटली शादी कर ली थी| जिसका खुलासा खुद रवीना ने एक इंटरव्यू में किया था| रवीना ने बताया था की एक मंदिर में दोनों ने सगाई की थी। इसी बीच अक्षय का नाम दूसरी हसीनाओं से जुड़ता देख रवीना ने अक्षय से शादी का इरादा बदल दिया था|

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर के 37 दिन बाद इस हाल में दिखी विकास दुबे की पत्नी, वकील भी थे साथ में

Abhishek-Karishma

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन और कपूर खानदान की लाड़ली बेटी करिश्मा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| करिश्मा कपूर भी अपने समय की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी. दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया जिसके बाद ही शादी करने का फैसला किया था. 2002 में दोनों की सगाई भी हो गयी थी लेकिन नियति को ये मंज़ूर नहीं था शायद|

बताया जाता है की करिश्मा की मां बबीता को लगता था की वो एक बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल अदाकारा हैं, जबकि उन दिनों अभिषेक एक स्ट्रगलर थे। बेटी के भविष्य को देखते हुए करिश्मा की मां ने बच्चन परिवार से आर्थिक सेक्योरिटी मांगी थी जिसकी वजह से ये रिश्ता टूट गया था।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार प्रशांत कन्नोजिया: राम मंदिर पर कही ये गंदी बात, उठा ले गई पुलिस

Salman Khan - Sangita Bijlani

सलमान खान -संगीता बिजलानी

एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सलमान कब तक शादी करेंगे आज भी लोग जानना चाहते है| सलमान की ज़िन्दगी में कई खूबसूरत बाला आई और गयी लेकिन कुछ साल पहले सलमान संगीता बिजलानी से शादी का विचार अपने मन में ला चुके थे| कहा जाता है कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे| लेकिन सलमान ने आखिरी वक्त पर अपनी शादी का फैसला बदल लिया था| कहा तो ये भी जाता है की सलमान उन दिनो सोमी अली के भी करीब आ रहे थे लिहाजा संगीता और सलमान की राहे हमेशा के लिए जुदा हो गई थी|

यह भी पढ़ें: IPL 2020 पर बड़ा ऐलान: चीन को तगड़ा झटका, इस कंपनी को मिला स्पॉन्सरशिप

Vivek Oberoi-Gurpreet Gill

विवेक ऑबरॉय-गुरप्रीत गिल

साथिया गाने से फेमस हुए विवेक की लाइफ में साल 2000 में मॉडल गुरप्रीत गिल की एंट्री कुछ इस तरह हुई कि वो उनके प्यार में दीवाले हो गए थे और शादी का फैसला भी कर लिया था| उस वक़्त विवेक अपनी पहचान बनाना शुरू ही किया था| लिहाजा वो गुरप्रीत को वक्त नही दे पाते थे| दोनो के रिश्ते में दरार उस वक्त पडी जब विवेक का नाम ऐश्वर्या से जुडने लगा और यहीं से विवेक और गुरप्रीत के राहे अलग हो गई|

यह भी पढ़ें: कांपा जम्मू-कश्मीर: CRPF कैंप पर ताबड़तोड़ हमला, चार जवान हुए शहीद

Upen Patel-Karishma Tanna

उपेन पटेल-करिश्मा तन्ना

कुछ टाइम पहले उपेन और करिश्मा का नाम भी काफी पॉपुलर हुआ था दोनों ने कई रियलिटी शोज साथ में किए थे| दोनो की सगाई भी हो गई थी और तारीख फिक्स हो गई थी| लेकिन अचानक दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ| विवाद लगातार बढता चला गया और दोनो ने अलग होने में अपनी भलाई समझी|

यह भी पढ़ें: विकास कार्य की राह देखते थक गयी गांववालों की आंखें, सालों से नहीं हुआ ये काम

Karan Singh Grover - Barkha Bisht

करन सिंह ग्रोवर- बरखा बिष्ट

करन सिंह ग्रोवर अपनी तीसरी पत्नी बिपाशा बसु के साथ शादीशुदा जिंदगी ख़ुशी से जी रहे हैं। एक वक्त था जब करन की जिंदगी में बरखा बिष्ट भी थी। दोनो की मुलाकात 2004 में एक शो के दौरान हुई थी। हालांकि करन को लेकर बरखा काफी इनसेक्योर रहा करती थी| इसी बीच बरखा को पता चला की करन उन्हे धोखा दे रहे हैं, सगाई हो जाने के बाद भी 2008 में दोनो अलग हो गए थे|

यह भी पढ़ें: FB IND.की इस महिला अधिकारी ने बताया अपनी जान का खतरा,यहां जानें पूरा मामला

Rakhi-ilesh

राखी- इलेश

राखी का स्वयंर तो आप सभी को याद है ना? जिसने टेलीविज़न की दुनिया में धमाल मचा दिया था| दूर दूर से राखी से शादी करने वर आये थे , जिनमे से राखी को मिले थे इलेश| दोनो ने स्वंयर के बाद साथ में एक और शो भी किया था| राखी ने उनके साथ सगाई की थी लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा|

यह भी पढ़ें: सुशांत डेथ केस: रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं ईडी, फिर से कर सकती है पूछताछ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story