×

छोटा राजन का ये भाई! हाथ में 'कमल' लेकर लड़ेगा चुनाव

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और आरपीआई के बीच गठबंधन हुआ है, तीनों पार्टी राज्य में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। जबकि इसके तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Harsh Pandey
Published on: 3 July 2023 12:03 PM GMT
छोटा राजन का ये भाई! हाथ में कमल लेकर लड़ेगा चुनाव
X

मुंबई: चुनावी मेला में दबंगो की छाया न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, कहीं नामाकंन का दौर जारी है, कहीं रैलियां तो कहीं भाषणबाजी हो रही है। इस दौरान लगातार नये-नये जनता के मध्य नये-नये वादे सामने दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव दिल्ली और महाराष्ट्र में होने है। इसी बीच खबर आ रही है कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई दीपक निकालजे को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

बताया जा रहा है कि दीपक निकलजे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर सातारा जिले की फलटन सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनका चुनाव चिन्ह कमल होगा। वह बीजेपी के चुनाव चिन्ह 'कमल' के निशान पर ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

राजनैतिक सफर...

बताते चलें कि इससे पहले भी दीपक निकालजे आरपीआई की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, आठवले की पार्टी से उन्होंने 2004, 2009 और 2014 में चेंबूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें एक बार भी जीत नहीं मिली थी। बताया जा रहा है कि निकालजे 10वीं पास हैं। उनका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया था, निकालजे के समर्थक उन्हें 'दीपक भाऊ' कहते हैं।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

करोंडों की संपत्ति के हैं मालिक...

यह भी पढ़ें: ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

दीपक निकालजे के पास करोंडों की संपत्ति है, वह करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं, ऐसा माना जाता ही कि संजय दत की मशहूर फिल्म ‘वास्तव’ में दीपक निकालजे का ही पैसा लगा था, लोगों का ऐसा भी मानना है कि फिल्म छोटा राजन के किरदार से काफी मिलती-जुलती थी। दीपक रियल स्टेट कारोबार से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

उन्होंने 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में 4 करोड़ की सम्पत्ति और 500 स्क्वेयर फीट के बंगले का मालिक बताया था।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

21 अक्टूबर को मतदान...

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और आरपीआई के बीच गठबंधन हुआ है, तीनों पार्टी राज्य में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। जबकि इसके तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story