×

किसान आंदोलन Live: अनशन पर बैठे राकेश टिकैत, पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में किसानों का धरना खत्म कराने का योगी सरकार ने आदेश जारी किया है। योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन को धरना खत्म कराने के निर्देश दिए हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Jan 2021 4:29 AM GMT
किसान आंदोलन Live: अनशन पर बैठे राकेश टिकैत, पुलिस कर सकती है गिरफ्तार
X

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीनों से ज्यादा समय से जारी किसानों का आंदोलन पर फ़िलहाल ब्रेक लग गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड लेकर निकले किसानों ने दिल्ली में हिंसा की, लाल किले पर कब्जा कर झंडा फहराया, जिसके बाद से दिल्ली पुलिस एक्शन में हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं सभी किसान नेताओं पर केस भी दर्ज किया गया है। दूसरी तरह गृह मंत्री अमित शाह आज हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाक़ात कर सकते हैं।

किसान आंदोलन LIVE

लाल किला हिंसा पर राकेश टिकैत समेत कई लोगो UAPA लगा

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला समेत अन्य स्थानों पर हुई हिंसा के मामले में देशद्रोह और UAPA के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी गई है।

टिकैत ने दी आत्महत्या की धमकीः

किसान नेता राकेश टिकैत ने सरेंडर न करने और आंदोलन जारी रखने का एलान किया। वहीं कृषि कानूनों के रद्द न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। बता दें वे गाजजीपुर बॉर्डर पर मौजूद हैं, जहां भारी पुलिस फ़ोर्स किसान आंदोलन को खत्म कराने में जुटी हुई है।

गाजियाबाद के डीएम और एसपी ने धरनास्थल खाली करने का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने किसानों को धरनास्थल खाली करने का आदेश दिया है। बता दें कि अब से कुछ देर पहले योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन को धरना खत्म कराने के निर्देश दिए थे। यूपी गेट पर धरनास्थल को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा किसानों को अल्टीमेटम दे दिया गया है। धरनास्थल आज रात तक खाली हो सकता है।

जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। धरनास्थल को खाली कराने की जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी की गई है। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई है। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि ये लोग स्थानीय लोग हैं और 26 जनवरी को जो कुछ हुआ उसके बाद ये नहीं चाहते कि किसान यहां पर प्रदर्शन करें। लोग 'सिंघु बॉर्डर खाली करो' का नारा लगा रहे हैं। हाथों में तिरंगा लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं 'तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' नारेबाजी करते हुए बॉर्डर को खाली करने की मांग कर रहे हैं।

kisan andolan

उत्तर प्रदेश में खत्म होगा किसानों का धरना- प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में किसानों का धरना खत्म कराने का योगी सरकार ने आदेश जारी किया है। योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन को धरना खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यूपी के कई शहरों में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले दो महीने से जारी है।

26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसानों के आंदोलन पर दाग लग गया और कई सवाल उठने लगे। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से किसान नेता निशाने पर हैं और कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है।

ये भी पढ़ेंः भारत के लिए अच्छी खबर: लगातार कम हो रहे कोरोना के केस, रिकवरी रेट हुई इतनी

उत्तर प्रदेश में खत्म होगा किसानों का धरना, योगी सरकार ने दिया पुलिस-प्रशासन को आदेश

उत्तर प्रदेश में किसानों का धरना खत्म कराने का योगी सरकार ने आदेश जारी किया है। योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन को धरना खत्म कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि यूपी के कई शहरों में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले दो महीने से जारी है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसानों के आंदोलन पर दाग लग गया और कई सवाल उठने लगे।

ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से किसान नेता निशाने पर हैं और कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है।

cm yogi

क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल करेगी हिंसा की जांच

दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले की 9 FIR क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है। दिल्ली हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल सेल भी करेगी।

विचार से खत्म होगी लड़ाई, लाठी, डंडे से नहीं: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार को इस आंदोलन को नहीं चलने देना है तो यहां से हमें गिरफ्तार करे। उन सभी ट्रैक्टर सवार किसानों का धन्यवाद जो यहां आए। उन्हें जो रूट दिया गया। उन किसानों को दिल्ली के चक्रव्यूह में फंसाया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि जिन्होंने उल्टे सीधे ट्रैक्टर घुमाए उनसे हमारा कोई संबंध नहीं है। टिकैत ने कहा कि हिंसा का शब्द हमारी डिक्शनरी में ना है और ना रहेगा।

ये भी पढ़ेंः किसान आंदोलन खुलासा: झंडा फहराने का सच सामने, क्यों नहीं उठाया कोई कदम

लाल किले में जो कुछ भी हुआ उससे आंदोलन को तोड़ने की साजिश रची गई। प्रशासन अपनी चाल में कामयाब हो गया। जो जत्था वहां पहुंचा था। उन्हें पुलिस बैरिकेडिंग पर नहीं रोका गया।

अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्हें जाने दिया गया। उनके धार्मिक भावनाओं को भड़काकर एक धार्मिक ध्वज फहराया गया। लाल किले की प्राचीर पर जो गया उसकी तस्वीर किसके साथ है। राकेश टिकैत ने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है। वैचारिक क्रांति है। यह विचार से ही खत्म होगी। लाठी। डंडे से नहीं।

rakesh tikait-2

राकेश टिकैत ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। किसानों को रास्ते से भटकाया गया है। आंदोलन को तोड़ने की साजिश रची गई है। राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन ने किसानों को अपनी जाल में फंसाया। उन्हें उलझाया गया। हिंसा का शब्द हमारी सूची में नहीं है।

ये भी पढ़ेंः मोबाइल में मौत का वक्त: बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, मिला इस हालत में

दिल्ली पुलिस कमिश्नर की अहम बैठक

दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस।एन। श्रीवास्तव की अगुवाई में हाई लेवल बैठक हो रही है। इस बैठक में स्पेशल सीपी। इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक भी मौजूद हैं। जिसमें ताजा स्थिति पर मंथन हो रहा है।

अबतक तीन संगठनों ने खुद को आंदोलन से अलग किया

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद अब किसान आंदोलन के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते दिन दो किसान संगठनों ने अपना आंदोलन खत्म किया था। अब गुरुवार को एक और संगठन आंदोलन से अलग हुआ है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने अपना आंदोलन समाप्त किया। बीते दिन राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया था।

गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

गाजीपुर बॉर्डर के पास भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी को करीब दस कंपनियां तैनात हैं। गाजियाबाद पुलिस के भी बड़े अफसर यहां पर तैनात हैं। बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना लगातार जारी है।

kisan andolan after traictor railly-4

हार्दिक पटेल ने साधा निशाना

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने बयान दिया है। हार्दिक ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए। जब निर्भया मामले में जनता का आक्रोश आया था, तब देश ने उसका समर्थन किया था, अब किसानों का गुस्सा हुड़दंग कैसे हो गया।

किसान आंदोलन के खिलाफ गांव वाले उतरे सड़कों पर

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर के पास आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ गांव वालों को गुस्सा फूटा है। यहां गांववालों ने आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ प्रदर्शन किया और हाइवे खाली करने की मांग की। गांव वालों का कहना है कि लाल किले पर जिस तरह तिरंगे का अपमान हुआ है, वो नहीं सहेंगे। हिंदु सेना संगठन समेत अन्य गांव वालों ने यहां पर हाईवे खाली करने की मांग की।

ये भी पढ़ेंः भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे: खासियतें ऐसी कि हो जाएंगे गदगद, जानें इसके बारे में

महबूबा मुफ्ती ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली हिंसा को लेकर बयान दिया है। मुफ्ती ने कहा कि दीप सिद्धू बीजेपी का आदमी है। किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए हिंसा की साजिश रची गई, दीप सिद्धू ने सनी देओल के लिए काम किया।

rakesh tikait

राकेश टिकैत को पुलिस ने थमाया नोटिस

दिल्ली पुलिस गुरुवार दोपहर को गाजीपुर बॉर्डर पहुंची, यहां पर पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत को नोटिस थमाया। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस कई नेताओं को लुक आउट नोटिस जारी कर रही है। राकेश टिकैत का कहना है कि वो जल्द ही पुलिस को नोटिस का जवाब देंगे।

दिल्ली हिंसा में घायल जवानों से मिले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के घायल जवानों से मुलाकात की। दिल्ली हिंसा में कई जवान घायल हुए, उनमें से कुछ सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। अमित शाह ने यहां सभी से मुलाकात की और हालचाल जाना।

ये भी पढ़ेंः किसानों पर बड़ा खुलासा: लाल किले पर झंडा फहराने वाले की हुई पहचान, ये है वो शख्स

लाल किले पर झंडा फहराने वाले शख्स की पहचान

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले पर निशान साहिब फहराने वाले युवक की पहचान हो गई है। आरोपी शख्स तरनतारन के गांव तारा सिंह के रहने वाले जुगराज सिंह हैं, जिसने लालकिले पर झंडा फहराया था।

गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं पर लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया

दिल्ली हिंसा में शामिल किसान नेताओं पर पहले नामजद केस दर्ज हुआ, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें 3 दिन मे जवाब देने का समय दिया। वहीं अब गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि अभी किसान नेताओं पर लुकआउट नोटिस जारी किया जाए। किसान नेताओं की गिरफ्तारी होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ेंः किसान नेताओं की लिस्ट जारीः पुलिस कमिश्नर का दावा, दिल्ली हिंसा में ये सब शामिल

दिल्ली हिंसा में घायल जवानों से मिलेंगे अमित शाह

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों को रोकने के दौरान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों और जवानों से आज गृह मंत्री अमित शाह मुलाक़ात करेंगे। दोपहर 12 बजे अमित शाह सिविल लाइंस में मौजूद ट्रॉमा सेंटर जाएंगे, जहां वो घायल जवानों से मिलेंगे। बता दें कि ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें- भारतीय दूतावास पर हमला: खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़, रोम-US में उपद्रव

लाल किले पर झंडा फहराने वालों की हो रही पहचान, जल्द गिरफ्तारी:

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस लाल किले पर झंडा फहराने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में हैं। ऐसे में उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही। 25 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गयी है।

किसान आंदोलन

बागपत से हटाए गए किसान, लाठी चार्ज का आरोप

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में लगभग 40 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे थे, जिसके पुलिस ने बीती देर रात खत्म करा दिया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर धरने पर बैठे किसानों को प्रशासन ने उनके घर भिजवा दिया है। आरोप है कि किसानों को धरने से हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस किसानों को भगाती नजर आ रही है. फिलहाल हाइवे पर पुलिस बल के साथ-साथ आलाधिकारी मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story