×

भारत ने रचा था इतिहास, दुनिया रह गई थी दंग, ऐसा है 18 मई का इतिहास

18 मई का दिन भारत के लिए बहुत अहम है। इसी दिन 1974 में भारत दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में शामिल हुआ था। भारत ने आज के ही दिन राजस्थान के पोखरण में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण 'स्माइलिंग बुद्धा' किया था।

Ashiki
Published on: 18 May 2020 4:48 AM GMT
भारत ने रचा था इतिहास, दुनिया रह गई थी दंग, ऐसा है 18 मई का इतिहास
X

नई दिल्ली: 18 मई का दिन भारत के लिए बहुत अहम है। इसी दिन 1974 में भारत दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में शामिल हुआ था। भारत ने आज के ही दिन राजस्थान के पोखरण में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण 'स्माइलिंग बुद्धा' किया था। यह ऐसा मौका था, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के अलावा किसी दूसरे देश ने भी परमाणु परीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: 211 मशहूर गायकों ने गाया गानाः लता ने किया ट्वीट, पीएम ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

1972 में लिखी गई प्रस्तावना

पोखरण परमाणु परीक्षण की प्रस्तावना वर्ष 1972 में लिखी गई, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र का दौरा किया और वैज्ञानिकों से को परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने की अनुमति दी।

इस बड़ी और अहम घटना के अलावा इस दिन ने भारत के इतिहास में कुछ बिंदु और जोड़े हैं-

1912: पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म 'श्री पुंडा‍लिक' रिलीज हुई।

1933: एच.डी. देवगौड़ा भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने।

1974: पोखरण में पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण।

1991: चॉकलेट कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें यह मौका एक पहेली का जवाब देने पर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: एक्टर नवाजुद्दीन को पूरे परिवार समेत किया गया क्वारंटाइन, मुंबई से ऐसे पहुंचे UP

1994: गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इजराइली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।

2004: इजराइल के राफा विस्थापित कैम्प में इजराइली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया था।

2009: श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया था।

ये भी पढ़ें: निलंबित डॉक्टर ने नशे में किया हंगामा, पुलिस हाथ बांधकर पीटते-घसीटते ले गई थाने

औरैया हादसे का कांग्रेस से कनेक्शन, सीएम योगी ने दिया आरोपों पर तगड़ा जवाब

कोरोना से हो रही मौतों के लिए पहले से ही तैयारी शुरू, यहां एडवांस में खोदी जा रहीं कब्रें

Ashiki

Ashiki

Next Story