×

Live: तीन मई तक सभी देशवासियों को लॉकडाउन में रहना हैं: पीएम मोदी

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए चल रहे 21 दिन वाले लॉकडाउन का मंगलवार को समापन हो रहा है। लॉकडाउन के अंतिम दिन यानी आज पीएम मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।

Ashiki
Published on: 14 April 2020 2:45 AM GMT
Live: तीन मई तक सभी देशवासियों को लॉकडाउन में रहना हैं: पीएम मोदी
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए चल रहे 21 दिन वाले लॉकडाउन का मंगलवार को समापन हो रहा है। लॉकडाउन के अंतिम दिन यानी आज पीएम मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वाली व्यापक चर्चा के बाद लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ना करीब-करीब तय माना जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है।

आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी।

लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत प्रशंसनीय है।

बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर, हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन, ये संकल्प, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

लेकिन आप देश की खातिर, एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। हमारे संविधान में जिस We the People of India की शक्ति की बात कही गई है, वो यही तो है। मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है।

ये पढ़ें: राशिफल 14 अप्रैल: इन 4 राशियों को खर्च से होगी अधिक परेशानी, जानिए बाकी का हाल

कई राज्य पहले ही बढ़ा चुके हैं लॉकडाउन

पीएमओ ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।' इससे पहले अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और मेघालय ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन राज्यों के अलावा भी ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं।

ये पढ़ें: सोनिया गांधी का राष्ट्र को संदेश, कहा- कोरोना के खिलाफ हर हिंदुस्तानी एकजुट

अर्थव्यवस्था खोलने के साथ होगा कुछ ऐलान

पीएमओ कार्यालय के ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। पीएम कोरोना के खिलाफ जंग में देशव्यापी लॉकडाउन के अगले चरण की विस्तृत जानकारी भी दे सकते हैं। इस जानकारी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने और गरीबों की मदद के लिए कुछ उपायों का भी ऐलान हो सकता है।

ये पढ़ें: Live: लॉकडाउन का आखिरी दिन आज, देश को PM मोदी के सम्बोधन का इंतज़ार

बिना पंजीकृत गरीबों को भी मिल सकता है ये लाभ

पीएम की घोषणा से पहले ही कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार गरीबों और महामारी में नौकरी गंवाने वाले लोगों की मदद के लिए योजना पर काम कर रही है। इस दिशा में सरकार का पहला प्रयास अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना होगा।

सूत्रों का कहना है कि फ्री राशन का दायरा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों से इतर भी हो सकता है। इससे उन जगहों में फायदा पहुंचेगा, जहां PDS कार्ड पंजीकृत नहीं हैं। विशेष बात यह है कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद घोषित किए गए 1.7 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से इसे अगल रखा जाएगा और इसमें 20-25 हजार करोड़ रुपये एक्स्ट्रा खर्च आ सकता है।

ये पढ़ें: कोरोना संक्रमित शख्स ने बांटा मास्क-सेनेटाइजर, MLA भी संपर्क में आए, मचा हड़कंप

अब तो जान भी जहान भी

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात दोहरायी थी कि जान है तो जहान है। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुुरू में बल दिया कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व निभाया। हम सभी ने भी इसी मंत्र पर जिंदगियां बचाने का प्रयास किया।'

ये पढ़ें: हो जाएं सावधान, देश के कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की आशंका

इससे उज्ज्वल होगा भारत का भविष्य

लॉकडाउन बढ़ने का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।

ये पढ़ें: MP में नहीं होगा शिवराज मंत्रिमंडल का गठन? BJP ने बनाया टास्क फोर्स

सोमवार से अधिकारियों ने कार्यालय से शुरू किया काम

फिर क्या था। इसी बीच कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों से काम शुरू कर दिया। इस कदम के तहत सरकार ने कोरोना वायरस संकट के कारण बने हालात से निपटने के लिए प्रयासों में गति ला दी है। कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'मैं लॉकडाउन के दौरान अधिकतर समय घर से ही काम कर रहा था। एक हफ्ते बाद मैं शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय आया हूं। वापस आने पर अच्छा महसूस हो रहा है। मोदी सरकार अब सभी मोर्चों पर पूरी तरह से काम पर है।'

ये पढ़ें: लॉकडाउन के बाद से किसानों की सहायता के लिए सरकार ने दिए इतने करोड़ रुपये

कोरोना को लेकर देश की स्थिति ये

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 905 नए मामले सामने आए। इस बीच 51 लोगों की मौत भी हुई। साथ ही सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 9,352 तक पहुंच गई और मृतकों की संख्या 324 तक पहुंची। अब तक 979 मरीजों ठीक होकर घर जा चुके हैं।

ये पढ़ें: कोरोना से जंग: इन जिलों में 14 दिन से नहीं आया कोई नया मामला

Ashiki

Ashiki

Next Story