×

Today Special: World Teacher's Day ऐसे जतायें अपने शिक्षकों के प्रति प्यार

भारत में शिक्षक दिवस भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर 5 सितंबर को मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति, दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, बेहतरीन शिक्षक, स्कॉलर और राजनेता थे, डॉ. सर्वपल्ली

Newstrack
Published on: 12 July 2023 5:46 PM GMT
Today Special: World Teachers Day ऐसे जतायें अपने शिक्षकों के प्रति प्यार
X

नई दिल्ली: भारत में तो शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है, क्या आपको पता है "अंतर्राष्ट्रीय टीचर्स डे" हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। आज भारत के साथ-साथ पूरा विश्व, शिक्षक दिवस मना रहा है।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

खास बात यह है कि "अंतर्राष्ट्रीय टीचर्स डे" 2019 का शीर्षक ‘युवा शिक्षक: शिक्षा क्षेत्र का भविष्य' रखा गया है। दुनिया भर में छात्र अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

कुछ खास है शिक्षक दिवस...

आपको बता दें कि दुनिया भर के देशों में शिक्षक दिवस अलग अलग दिन मनाया जाता है, लेकिन यूनेस्को की सिफारिशों को 1966 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकारने के बाद 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

बता दें कि इसके साथ यूनेस्को की सिफारिशों में शिक्षकों के अधिकारों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में उल्लेख करने के साथ-साथ उनकी प्रारंभिक तैयारी और आगे की शिक्षा, भर्ती, रोजगार, शिक्षण तथा अधिगम की स्थिति और शर्तें निर्धारित की गई थी।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

विश्व शिक्षक दिवस...

विश्व शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है, इस दिन के मौके पर छात्र, अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट करते हैं।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

विभिन्न देशों में अलग-अलग शिक्षक दिवस...

बताते चलें कि दुनिया में अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता हैं, भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है, तो वहीं चीन में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस सेलीब्रेट किया जाता है। वहीं, थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस...

भारत में शिक्षक दिवस भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर 5 सितंबर को मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति, दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, बेहतरीन शिक्षक, स्कॉलर और राजनेता थे, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

विश्व शिक्षक दिवस...

विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

अतः इसे 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग सौ से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और इस प्रकार वर्ष 2019में यह 25वाँ विश्व शिक्षक दिवस होगा।

इस अवसर को एजुकेशन इंटरनेशनल नामक संस्था "गुणवत्ता परक शिक्षा के लिये एकजुट हों" के नारे के साथ मनाने जा रही है। एक अन्य संस्था इसे "भविष्य में निवेश करें, शिक्षकों में निवेश करें" के विषय के साथ मनाने की तैयारी में है।

Newstrack

Newstrack

Next Story