Aligarh News: दूसरी महिला से शादी रचा रहा था व्यक्ति, पहली पत्नी ने महिला थाना में की शिकायत

Aligarh News: जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि मेरे हसबैंड दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मुझे 25 तारीख को मामले की जानकारी हुई है। जब तक उनकी सगाई हो चुकी है।

Update: 2023-05-02 22:09 GMT
man was planning to marry another woman wife complained in the women police station

Aligarh News: महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार में एक व्यक्ति द्वारा एक पत्नी के होते हुए। दूसरी महिला से शादी किये जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है। उसके पति ने पीड़िता से वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। और तभी से दोनों पति पत्नी साथ रहते हैं। लेकिन अब उसका पति किसी दूसरी महिला से शादी रचाने जा रहा है। वहीं पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने आज महिला थाना में की है।

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि मेरे हसबैंड दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मुझे 25 तारीख को मामले की जानकारी हुई है। जब तक उनकी सगाई हो चुकी है। 27 जून वर्ष 2018 में हम दोनों ने आर्य समाज में शादी की और फिर न्यायालय में रजिस्टर्ड कराई थी। शादी के बाद से हम लोग साथ रहते हैं। पहले ग्रेटर नोएडा रहते अब कुलदीप विहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अब मेरे पति दूसरी शादी कर रहे हैं। पीड़िता महिला ने कहा कि शादी की जानकारी होने पर मैं अपने पति के घर गई, तो उनके माता-पिता ने मुझे पहचानने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता ने कहा कि हम लोग बहुत अच्छे से रह रहे थे। लेकिन अचानक से यह सब क्या और कैसे हो रहा है, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नही है।

Tags:    

Similar News