Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बडा हादसा, करंट लगने से 6 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बुधवार को छह महिला खेतिहर मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई।

Report :  Network
Update: 2022-11-02 12:06 GMT

आंध्र प्रदेश में बडा हादसा, करंट लगने से 6 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जनपद में आज (2 नवंबर 2022) एक बड़ा हादसा हो गया है। अनंतपुर जिले में बुधवार को 6 महिला मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गयी है। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घायलों को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सभी मजदूर खेतों में काम करने के लिये जा रहे थे, खेतों में पहुंचने से पहले ही सभी हादसे का शिकार हो गये। हादसे के बाद में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई है, जब बोम्मनहाल मंडल के दरगाह होन्नूर गांव के पास में ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर महिलायें खेतों में काम करने के लिये जा रही थी। उसी दौरान महिला मजदूरों के ऊपर हाइपरटेंशन तार कटकर गिर गया, जिससे 6 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को मिलने पर मौके पर चीख पुकार मच गयी है। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। हादसे के कारणों का पता लगा रही है कि आखिर हाईपरटेंशन तार ट्रैक्टर के ऊपर कटकर कैसे गिर गया। साथ ही यह भी सूचना मिल रही है जो करंट लगने से जो मजदूर घायल हुए हैं उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।  

Tags:    

Similar News