Andhra Pradesh Heavy Rain: आंध्र प्रदेश में जलप्रलय, 33 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर, रेल सेवा ठप

Andhra Pradesh Heavy Rain: पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में नदी, नहर सब कुछ उफान पर हैं। इससे बाढ़ आने से 4 शहर और 1366 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से 36,279 लोग प्रभावित हुए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-22 02:40 GMT

Andhra Pradesh Heavy Rain: आंध्र प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही। (Social Media) 

Andhra Pradesh Heavy Rain: पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से आंध्र प्रदेश (Heavy rainfall in Andhra Pradesh) के कई जिलों में नदी, नहर सब कुछ उफान पर हैं। सभी जलाशय भर गए हैं, चित्तूर, कड़पा, नेल्लूर, अंतनपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ से बुरा हाल बना हुआ है। इन जिलों के कई गांव, शहर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। मकान डूब गए हैं, कई लोग पानी की तेज बहाव में बह गए, कई इलाकों में गाड़ियां भी बह गई हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 33 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 12 लोगों के गुमशुदा होने की खबर है। वहीं, इस बारिश में कई पशु भी बाढ़ के पानी में बह गए हैं। भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ है।

सरकारी अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम (NDRF Team) बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह पहुंचा रही है। कई इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग नदी जैसे दिख रहे हैं। कुछ इलाके राष्ट्रीय राजमार्ग से कटकर बह गए हैं, तो कहीं नदी पर बना पुल ही टूट कर बह गया। कई शहरों के बीच की आवाजाही ठप्प हो गई है।  

1366 गांव बाढ़ की चपेट में आए

कई नदियों और जलाशयों की उफान में आई भयानक बाढ़ की वजह बने हुए हैं। इससे कई लोग के बाढ़ में फंस गए थे, वायुसेना (Airforce), एनडीआरएफ (NDRF) और अग्निशामक सेवाओं के कर्मियों ने आकस्मिक बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 4 शहर और 1366 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से 36,279 लोग प्रभावित हुए हैं, 2007 मकानों को नुकसान पहुंचा है, 1131 मकान डूब गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी (Andhra Pradesh Chief Minister YS Jaganmohan Reddy) से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं राज्य को सभी सहायता पहुंचाने का वादा किया।

100 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण रेल सेवा भी बाधित हो गई है। दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) ने बताया कि नेल्लोर (Nellore) के पास पादुगुपाडु में रेल की पटरियों को हुए नुकसान के कारण 100 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 29 ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है।

बारिश का हाल

आंध्र प्रदेश में उफनती नदियों और नहरों से कई जिलों में बाढ़ आ गई है, कुछ स्थानों पर सड़कें टूट गई हैं और जनजीवन पटरी से उतर गया है। आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा ( Heavy Rainfall in Andhra Pradesh) होने से भयंकर तबाही हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा औसतन 35.4 मिमी की बारिश हुई थी, जिसमें चारों जिलों में सबसे ज्यादा, चित्तूर में 107.3 मिमी, कड़पा में 96.4 मिमी, अनंतपुर में 76.9 मिमी, नेल्लूर में 52.6 मिमी बारिश हुई थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News