Kolkata Case Update: कोलकाता कांड में बड़ा खुलासा, पहले महिला सहित चार लोगों ने खाया खाना, फिर पकड़ा हाथ, उसके बाद....

Kolkata Doctor Rape Murder Case: मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उसका बलात्कार कराया गया। डॉक्टर की हत्या में एक लड़की भी शामिल थी।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2024-08-15 13:24 GMT

Kolkata Doctor Rape Murder Case (Pic:Newstrack)

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या मामले में एक महिला डॉक्टर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उसका बलात्कार कराया गया। डॉक्टर की हत्या में एक लड़की भी शामिल थी। हत्या की पूरी साजिश कॉलेज प्रिंसिपल, वरिष्ठ डॉक्टर और संबंधित विभाग के प्रमुख समेत अन्य लोगों ने मिलकर रची। आडियों क्लिप में लेडी डॉक्टर ने कहा कि ये लोग एक तरह का नेक्सस चला रहे हैं, जिसका शिकार ट्रेनी डॉक्टरों को बनाया जा रहा है। उनसे मन मुताबिक काम कराए जा रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर को भी थीसिस जमा कराने के नाम पर परेशान किया जा रहा था। आपको बता दें, कि यह ऑडियो क्लिप भाजपा के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से शेयर किया है।

अभी बीदे दिन पहले दो डॉक्टरों के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। अब वहीं एक महिला डॉक्टर का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने डॉक्टर की हत्या में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल समेत अन्य स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर.... करते है धन उगाही

वायरल ऑडियो में महिला डॉक्टर घटना पर दुख जताते हुए कहती है कि आरजी कर की घटना की जानकारी डॉक्टर दोस्तों के जरिए मुझे मिली है। मैं इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रही। पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज, खास तौर से सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, विभाग प्रमुख छात्रों को पास कराने के नाम पैसे की उगाही करते हैं। ये थीसिस के नाम पर उन्हें धमकाते है और कहते है कि यदि पैसे नहीं देंगे तो थीसिस जमा नहीं होगी, इंटर्न कम्पीलिशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा और डॉक्टरी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा।

पार्टी फंड में जाता है पैसा

महिला डॉक्टर वायरल आडियो क्लिप में संदीप घोष का भी नाम लेती है। महिला आरोप लगाते हुए कहती है कि आरजीकर मेडिकल कॉलेज में उसका सबसे बड़ा नेक्सस था। ये नेक्सक कुछ इंटर्न और हाउस स्टाफ चलाते थे। वह सेक्स रैकेट और ड्रग रैकेट भी चलाते थे। ड्रग्स केवल हेरोईन, ब्राउन सुगर नहीं, कम दाम पर उपलब्ध दवा को भी ड्रग्स के तौर पर बेचा जाता था। इसके लिए करोड़ों रुपए का निविदा निकलता है। दवा कंपनियों से करोड़ों रुपए ऐठे जाते थे। इस तरह से जो पैसा आता था, उसका एक बड़ा भाग पार्टी फंड में भी जाता है।

ट्रेनी डॉक्टर को इस तरह से किया जा रहा था तंग

महिला ने क्लिप में कहा कि जो लड़की इस घटना की शिकार हुई है वह बहुत अच्छी थी। उसको धमकी दी जा रही थी, कहा जा रहा था कि थीसिस कंपलीट नहीं कराएंगे। वह पीड़ित लड़की ने गलत के खिलाफ जाने की मन बना ली थी। वह इन सब में शामिल लोगों का नाम उजागर करना चाहती थी। यह सब छह महिने से चल रहा था। ट्रेनी डॉक्टर को धमकी दी जा रही थी और तंग करने के लिए लगातार नाइट ड्यूटी लगाई जा रही थी। डिपार्टमेंटल हेड, सीनियर पीजीटी और नर्स हेड सभी लोग इस बात को जान रहे थे। उन्हीं के निर्देश पर ये सब हो रहा था। उनके नेक्सस के लड़के ये कर रहे थे।

योजनबद्ध तरीके से रची गई साजिश

ट्रेनी डॉक्टर को छह महिने तक लगातार परेशान किया गया। इसके बाद योजनबद्ध तरीके से एक साजिश रचा गया। जिस सेमिनार हॉल में यह वारदात हुई उसमें कई सीनियर पीजीटी और अन्य लोग आराम के लिए जाते थे। वारदात के दिन महिला डॉक्टर को अकेले ही सोने के लिए कहा गया था। जानबूझकर उसे अकेला रखा गया। हॉल में किसी को जाने नहीं दिया गया और कहा गया कि आज का काम कमरे में होगा। चार लोगों ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ खाना खाया जिसमें एक लड़की भी शामिल थी। आगे महिला कहती है कि आप सोचें कि वह कैसी लड़की थी। डॉक्टर या जानवर, जानवर बोलने पर जानवर का भी अपमान करना होगा। एक सभ्य समाज में ऐसा नहीं होता। जब सेमिनार हॉल खाना खाया जा रहा था तब झगड़ा हुआ। इसके बाद वह लड़की धमकी देकर चली गई। उसके बाद चारों दरिंदों ने शराब पी और हमला किया। दो लोगों ने उसके दोनों हाथ पकड़े और इसमें इंटर्न लड़की ने भी उसकी मदद की। उसे जोर से खींचकर पटक दिया।

पहले उल्टा किया, फिर पीठ पर चलें, उसके बाद...

महिला डॉक्टर को जोर से पटकने की वजह से उसका पहले पेल्विक बोन और फिर कॉलर बोन टूट गया। इसके बाद इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया। उसे उलटा किया गया। उसकी पीठ पर चले। सिर पर मारा। इससे उसका स्क्ल्पचर वगैरह टूट गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। वायरल ऑडियो में महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि जब ट्रेनी डॉक्टर को मारने के बाद ये लोग बाहर निकले तो इन्होंने देखा कि नीचे आरोपी संजय शराब पी रहा है। ये लोग जानते थे कि उसका खराब लोगों के साथ मिलना जुलना था। वह गलत लोगों पास भी जाता था। ऐसे में उससे बोला कि सेमिनार रूम में तुम्हारे लिए कुछ रखकर आए हैं। जाकर तुम काम कर आओ। इसके बाद उसने डेड बॉडी से रेप किया। बाथरूम में हाथ धोए, उस दिन सबूत मिटाने के लिए दीवार को तोड़ दिया गया। बाथरूम की जगह को ही तोड़ा गया, कहा गया कि वहां रूम बनाएंगे।

Tags:    

Similar News