Bihar News: लालू के करीबी अखिलेश सिंह बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा

Bihar: कांग्रेस ने बिहार के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया है वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-12-06 00:39 GMT

मदन मोहन झा

Bihar: कांग्रेस ने बिहार के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया है वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। इधर मदन मोहन झा ने प्रदेश अध्यक्ष की पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी हाईकमान ने बिना चुनाव के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंप दी।

मदन मोहन झा ने अप्रैल माह में पार्टी हाईकमान को अपना सौंपा था इस्तीफा

मदन मोहन झा ने इससे पहले इसी साल अप्रैल माह में पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंपा था। उस समय उन्होंने कहा था कि मैं पिछले कई माह से हाईकमान को बोल चुका हूं कि मेरा कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब किसी नए को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। इसके बाद कांग्रेस के दो वरिष्ठ विधायक राजेश राम और विनय शंकर दुबे का नाम अध्यक्ष पद के तौर पर रेस में चल रहा था। पार्टी सूत्रों की मानें तो मदन मोहन झा पर बिहार बिहार में चुनाव के दौरान कांग्रेस का खराब प्रदर्शन और लगातार मिल रही हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। मदन मोहन झा पिछले 4 साल से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के काफी करीबी माने जाते हैं अखिलेश सिंह

इधर, अखिलेश सिंह की बात करें तो वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के काफी करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव 2010 से पहले उन्होंने राजद का साथ छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया था। इसके बाद से वह कांग्रेस के जाने-माने चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। कांग्रेस और राजद के बीच सामंजस बनाने का भी रोल अखिलेश सिंह को ही जाता है।

अखिलेश सिंह भूमिहार जाति से आते हैं। अगड़ी जाति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस अपने घोर विरोधी भाजपा के सोशल इंजीनियरिंग को मात देने में लगी है। अखिलेश सिंह का अगड़ी जातियों के वोट बैंक पर काफी पकड़ माना जाता है। मगध क्षेत्र में उनका काफी पकड़ है। इसलिए माना जा रहा है कि नाराज अगड़ी जातियों के वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस ने यह तो एक बार फिर से खेला है।

Tags:    

Similar News