Bihar News: सारण में चाचा 3 महीने से भतीजी का कर रहा था रेप, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

Bihar News: 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी एवं रिश्ते में चाचा धमकी देकर लगातार 3 महीने तक रेप करने करता रहा।

Newstrack :  Network
Update: 2022-07-17 06:31 GMT

रेप (फोटो: सोशल मीडिया )

Bihar News: बिहार के सारण जिले के पानापुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां की 13 वर्षीया लड़की के साथ उसके पड़ोसी एवं रिश्ते में चाचा धमकी देकर लगातार 3 महीने तक रेप (rape of minor girl) करने करता रहा। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती (minor girl pregnancy)  हो गयी।

पीड़िता ने बताया कि तीन माह पहले अपने ननिहाल धेनुकी गयी पीड़िता को घर वापस बुलाने गया। घर लौटने के क्रम में चाचा उसे सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसका रेप किया। इतना ही नहीं उसने घरवालों को नही बताने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता डर गयी। इसका फायदा उठा चाचा उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। इस कारण वह गर्भवती हो गयी।

घरवाले हुए हैरान 

इस मामले की जानकारी होते ही घरवालों दंग उड़ गए। इसके बाद पीड़ित परिवार शनिवार रात में ही थाने पहुंचा। यहां पीड़िता ने आरोपी चाचा खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News