पुलिस पर भयानक हमला, सिपाहियों को घोंपा चाकू, बेखौफ हुए अपराधी

अपना वाहन छुड़ाने थाने पहुंचे युवकों ने पुलिस पर ही लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया। यहां तक कि दो सिपाहियों को पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Update: 2020-12-10 05:55 GMT
पुलिस पर भयानक हमला, सिपाहियों को घोंपा चाकू, बेखौफ हुए अपराधी

बक्सर: लोगों की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिस पर ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया। मंगलवार को कुछ युवक अपना वाहन छुड़ाने के लिए थाना के अंदर घुसे थे, जहां पर उन्होंने पुलिस को ही लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। केवल इतना ही नहीं उन्होंने दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ चाकू चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी गनीमत ये रही कि वक्त रहते ही थाने के अन्य जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को NH-84 स्थित कृष्णाब्रह्म चौक पर एक बाइक और टैक्सी वाले के बीच विवाद हो गया। मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच विवाद को हल करने की बहुत कोशिशें की, लेकिन उनके ना मानने पर आखिर में पुलिस ने उनके वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद थाने परिसर में अपनी गाड़ियों को छुड़वाने पहुंचे दोनों पक्षों के बीच वहीं पर बहस छिड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव की कोशिश की। जिसके बाद युवकों ने उन्हीं पर धावा बोल दिया।

यह भी पढ़ें: भारत बंद को सफल बनाने उतरे झारखंड के कई मंत्री, सड़क पर दिखी कैबिनेट

दो सिपाहियों पर चाकू से हमला

वाहन छुड़ाने के लिए थाने पर पहुंचे अरियांव पंचायत के डुभुकी गांव निवासी टुनू कुमार, आदिल कुमार और गोलू कुमार व ब्रह्मपुर थाना के चंद्रपुरा गांव निवासी विकास कुमार यादव समेत अन्य आरोपियों ने सिपाहियों पर ही लाठी-डंडे से वार करना शुरू कर दिया। साथ ही पास में रखे चाकूओं से भी दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस: तिहाड़ जेल में दोषी की मौत, किया था ये घिनौना काम

एएसआई के साथ किया दुर्व्यवहार

आरोपियों ने ना केवल थाने के सिपाहियों पर वार किया, बल्कि मौके पर मौजूद एएसआई की कॉलर पकड़ उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। फिलहाल चाकू के हमलों से घायल हुए सिपाहियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की संख्या करीब बीस से तीस के आसपास थी। लेकिन थाने के अन्य सिपाहियों के मोर्चा संभालने के बाद अधिकतर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में चार को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार: सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News