FIR Against Channi: पंजाब सीएम चन्नी के खिलाफ पटना थाने में FIR दर्ज, BJP-RJD सहित अन्य दलों ने बयान पर जताई नाराजगी

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस में शिकायत देने के बाद मांग की है कि पंजाब के सीएम चन्नी पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-18 06:24 GMT

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (फोटो साभार- ट्विटर) 

FIR Against Channi : पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) ने चुनाव प्रचार में रोड शो (Roadshow) के दौरान बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोगों के बारे में बोले गए विवादित बोल के बाद बिहार की सियासत गरमा चुकी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह (Manish Kumar Singh) ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ राजधानी पटना (Patna) के कदमकुआं थाने में लिखित आवेदन दिया है। साथ ही, केस दर्ज करने का अनुरोध भी किया है। बता दें कि, चन्नी के बयान के बाद इस मुद्दे पर बिहार की सत्ताधारी एनडीए के नेता लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस में शिकायत देने के बाद मांग की है कि पंजाब के सीएम चन्नी पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

क्षेत्रवाद फैलाकर देश तोड़ने की कोशिश 

शिकायतकर्ता मनीष कहते हैं, 'कांग्रेस हमेशा ही क्षेत्रवाद फैलाकर देश को तोड़ने की कोशिशों में जुटी रहती है। उन्होंने कहा, हमारे देश में कानून है कि देश का कोई भी नागरिक कहीं भी जाकर काम कर सकता है। वह बिजनेस आदि कर सकता है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने इस बात को झुठलाने का प्रयास किया।' मनीष कहते हैं, 'आज पंजाब जिस जगह पर है, उसमें कहीं ना कहीं बिहारी भाइयों का भी योगदान है।'

बिहारियों का तिरस्कार किया 

मनीष आगे कहते हैं, 'बिहार के लोगों ने पंजाब में भी मेहनत की है। पंजाब को आगे बढ़ाने का काम किया है। लेकिन वहां के मुख्यमंत्री ने बिहारी भाइयों का तिरस्कार कर उन्हें बेइज्जत करने का प्रयास किया। ये बात बीजेपी युवा मोर्चा कभी भी बर्दाश्त नहीं होगी।'

राजद ने भी की निंदा

वहीं, बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, 'बिहार के लोगों में इतनी प्रतिभा है कि वे कहीं भी जाकर काम करते हैं। आज पंजाब की खेती हो या कल कारखाने, हर जगह बिहार के लोग काम कर रहे हैं। वे पंजाब सरकार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं।'

Tags:    

Similar News