Bihar IT Raid: बिल्डर गब्बू सिंह और अरविंद सिंह के ठिकानों पर रेड, जदयू नेताओं के माने जाते हैं करीबी

Bihar IT Raid: गब्बू सिंह के ठिकाने पर रेड के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गई है। वो जदयू के कई नेताओं के करीबी माने जाते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-14 07:38 GMT

बिल्डर गब्बू सिंह और अरविंद सिंह के ठिकानों पर रेड (फोटो: सोशल मीडिया )

Bihar IT Raid: पटना में बिल्डर सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह और बिल्डर अरविंद सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। शुक्रवार सुबह-सुबह गब्बू सिंह के 31 ठिकानों और अरविद के कई ठिकानों पर इनटैक्स विभाग की टीम पहुंची। पटना के बोरिंग रोड, शिवपुर समेत कई जगहों के अलावा गब्बू सिंह के स्टाफ के कुल 31 अलग-अलग ठिकानों रेड चल रही है।

बता दें कि गब्बू सिंह के ठिकाने पर रेड के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गई है। वो जदयू के कई नेताओं के करीबी माने जाते हैं। साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार के भी काफी करीबी माने जाते हैं। गोविंदा कंस्ट्रक्शन के मालिक और होटल व्यवसाय से जुड़े सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह विक्रम के निसरपुरा गांव के रहने वाले हैं।

इनके अलावा बिल्डर अरविंद सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है। ये भी राजनीतिक रसूख वाले माने जाते हैं। अथमलगोला निवासी अरविंद सिंह पर भी आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला है। पटना के पटेलनगर स्थित शकुंतला एनक्लेव में अरविंद सिंह के फ्लैट पर इस वक्त आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। बता दें कि इन दोनों बिल्डर के घर छापेमारी के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। हालांकि इनकम टैक्स की टीम दोनों के ठिकानों को बाहर से बंद कर दिया। दोनों में से किसी के घर में बाहर के लोगों की इंट्री बंद कर दी गई। अब तक इनके ठिकानों से क्या-क्या मिले हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है।

सूत्रों की मानें तो गब्बू सिंह राजनीतिक मेहरबानी से हाल के दिनों में बड़े बड़े टेंडर्स मिले। उनके कई धंधों में बिहार के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कलाधन निवेश की बात भी चर्चा में है। डीजी की रेस में चल रहे एक बड़े अधिकारी भी इनके कृपापात्र हैं। एक प्रोमोटेड डीएसपी के साथ साझेदारी की जानकारी भी सामने आई हैं।

Tags:    

Similar News