Bihar News: मोतिहारी में दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप, नशे की गोली खिलाकर की जबर्दस्ती

Bihar News Today: मोतिहारी में 17 साल की दिव्यांग से गैंगरेप हुआ है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Newstrack :  Network
Update: 2022-12-04 11:42 GMT

मोतिहारी में दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप (Social Media)

Bihar News: मोतिहारी में 17 साल की दिव्यांग से गैंगरेप हुआ है। वह रामलीला देखने गई थी। गांव के ही युवक ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद अपने घर पर ले गया और दोस्त के साथ मिलकर गंदा काम किया। दरिंदे तब तक उसे नोंचता रहा जब वह बेहोश न हो गई। काफी देर तक जब घर किशोरी नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। इसके बाद खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो किशोरी को बेहोश देख दंग रह गए। इसके बाद आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़िता के परिजानों से बातचीत की। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार, दिव्यांग किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक और उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पीड़ित किशोरी की मां का बयान

पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि उसकी बेटी बोल नहीं सकती है। एक दिसंबर की रात गांव में रामलीला चल रहा था। बेटी इसी रामलीला को देखने गई थी। काफी देर तक गांव नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। खोजबीन करने पर पता चला कि उसे गांव के एक युवक ने अगवा कर ले गया। खोजते हुए मैं उसके घर पहुंची तो बेटी अधमरी हालत में उसके कमरे में पड़ी थी। आशंका है कि दरिंदे और उसके दोस्त नशे की गोली खिलाकर बेटी का रेप किया। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Tags:    

Similar News