बिहार चुनाव 2020: इंतज़ार हुआ खत्म, JDU+ 122 और BJP 121 पर लड़ेगी

भाजपा के टिकट बंटवारे की पूरी कवायद बीते सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बिहार कोर कमेटी के बैठक में हुई, जिसमे बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र सिंह यादव शामिल थे।

Update: 2020-10-06 12:06 GMT
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ (social media)

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ एनडीए में सीटों के बंटवारें को अंजाम दिया जा चुका है। जल्द ही एनडीए के नेता प्रेसवार्ता करके इसकी औपचारिक घोषणा करेंगें लेकिन जो जानकारी आई है उसके मुताबिक 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 121 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी तो 122 विधानसभा सीटों पर जनता दल यू के उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नितीश कुमार ने बताया कि गटबंधन में हम 07 सीटे जीतनराम मांझी को देंगे।

ये भी पढ़ें:ठेकेदार की दबंगई: असलहा लहराते हुए पहुंचे जिला पंचायत, कर्मचारियों में दहशत

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बिहार कोर कमेटी के बैठक में हुई

भाजपा के टिकट बंटवारे की पूरी कवायद बीते सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बिहार कोर कमेटी के बैठक में हुई, जिसमे बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र सिंह यादव शामिल थे।

bihar-elections (social media)

2010 में भाजपा और जदयू ने गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ा था

इससे पहले वर्ष 2010 में भाजपा और जदयू ने गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमे जदयू 141 और भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लडे़ थे। इस चुनाव में जदयू को 115 तथा भाजपा को 91 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई थी। इसके बाद वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने एनडीए का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन कर लिया था। इस चुनाव में महागठबंधन को जीत हासिल हुई थी। जदयू को 71 और राजद को 80 सीटों पर सफलता हासिल हुई थी, जबकि भाजपा को महज 53 सीटों पर जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें:ऑफिस कलीग से प्यार फिर ब्रेकअप, प्रफेशनल रिश्ते का ऐसे रखें खास ध्यान

बता दे कि बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान है जिसमे 16 जिलों की 71 सीटों के लिए 31 हजार पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 03 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है, जिसमे 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव के लिए 42 हजार पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे तथा 07 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान है, जिसमे 15 जिलों की 78 सीटों पर चुनाव के लिए 33 हजार पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव का परिणाम आगामी 10 नवंबर को आयेगा।

मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News