जिसे मृत मानकर परिजनों ने कर दिया दाह संस्कार, 3 साल बाद मिली जीजा के साथ

पुलिस ने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और फिर एक दिन विवाहिता को यूपी के सोनभद्र जिला से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। प्रेमी रिश्ते में महिला का जीजा लगता है जो पहले ही शादीशुदा था।

Update: 2021-02-22 13:52 GMT
पुलिस ने इस केस की जांच आगे बढ़ा दी थी। शुरुआत से ही पुलिस को महिला के मरने के सबूत नहीं मिल रहे थे। लेकिन उसके जिंदा होने के कई सबूत हाथ लगे थे।

कैमूर: बिहार के कैमूर में एक ऐसा वाकया सामने आया है। जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। यहां एक शादीशुदा महिला अचानक से अपने घर से लापता हो गई थी।

उसके परिवार के लोगों ने उसे खोजने की काफी कोशिश की थी। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। बाद में खेत में मिली एक लाश और उसके कपड़े के आधार पर घरवालों ने उसे अपने परिवार का सदस्य मानते हुए दाह संस्कार कर दिया था।

लेकिन हैरानी की बात ये कि जिसे परिवार के लोग मरा हुआ मानकर भूल चुके थे। तीन साल बाद पुलिस ने उस महिला को उसके प्रेमी जीजा के साथ यूपी के सोनभद्र जिले से रंगे हाथों पकड़ लिया है। जो कोई भी इस घटना के बारें में सुन रहा है वो दंग रह जा रहा है।

बिहार में एलियन बच्चा: दूर-दूर से देखने आ रहे लोग, डॉक्टर भी हुए हैरान

जिसे मरा मानकर परिजनों ने कर दिया दाह संस्कार, 3 साल बाद मिली जीजा के साथ (फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला कुछ यूं हैं कि कैमूर में एक महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया और वो अपने मायके चली गई। कुछ दिन बाद वो वहां से लापता हो गई।

इसी बीच देवराढ़ कला के बगल में बसही नहर के पास से एक महिला का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। लेकिन मायके वालों ने महिला की चप्पल, कपड़े और रुमाल से उसकी पहचान की थी।

इसके बाद मृतक महिला के घरवालों ने ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर और ननद, नंदोई पर मायके से भगाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

बिहार में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, 20 रुपए का गुटखा देने से किया था इंकार

जिसे मरा मानकर परिजनों ने कर दिया दाह संस्कार, 3 साल बाद मिली जीजा के साथ (फोटो:सोशल मीडिया)

जीजा से महिला को एक बच्चा भी है, पहली पत्नी के भी दो बच्चे है, सब साथ में रहते हैं

बाद में पुलिस ने इस केस की जांच आगे बढ़ा दी थी। शुरुआत से ही पुलिस को महिला के मरने के सबूत नहीं मिल रहे थे। लेकिन उसके जिंदा होने के कई सबूत हाथ लगे थे।

पुलिस ने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और फिर एक दिन विवाहिता को यूपी के सोनभद्र जिला से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। प्रेमी रिश्ते में महिला का जीजा लगता है जो पहले ही शादीशुदा था।

पूछताछ में पता चला कि महिला के अपने जीजा के साथ प्रेम प्रसंग थे इसलिए दोनों ने भागकर शादी की थी। दोनों का दो साल साल का बच्चा भी है और उसके प्रेमी की पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं जो साथ ही रहते हैं।

बिहार में दर्दनाक हादसाः पांच लोगों की मौत, चीख पुकार से गूंजा राज्य

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News