बिहार में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, मचा कोहराम

बिहार के खगड़िया के महेशखुंट थाना के चंडी टोला गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार गिरने के कारण छह मजदूरों की दबने से मौत हुई है। इसके अलावा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

Update: 2021-03-08 13:01 GMT
बिहार में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, मचा कोहराम

बिहार: बिहार के खगड़िया जिला में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक स्कूल की दीवार गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। दीवार गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूर इसकी चपेट में आ गए हैं। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

बता दें कि यह हादसा बिहार के खगड़िया के महेशखुंट थाना के चंडी टोला गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार गिरने के कारण सात मजदूरों की दबने से मौत हुई है। इसके अलावा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप

वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जबकि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस समय जेसीबी मशीन द्वारा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है।

ये भी देखें: महिला दिवस: चार बेटियों को गोद लेने वाली प्रभारी निरीक्षक, पेश की मिसाल

अब तक चार मजदूरों की लाश बरामद

बता दें कि एक अब तक चार मजदूरों की लाश बरामद हुई है। मलबे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। जिससे कि जल्द से जल्द मलवा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाला निर्माण के दौरान यह दीवार गिर गई और बड़ा हादसा हो गया। यह पूरा मामला महेशखूंट थाना इलाके का बताया गया है।

मौके पर मौजूद अधिकारी

इस हादसे के बाद काफी संख्‍या में लोग घटना स्‍थल पर मौजूद हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद जिले के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। जानकारी के मुताबिक, बन्‍नी पंचायत के हाईस्‍कूल की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे के समय कई मजदूर काम कर रहे थे और अचानक दीवार गिर गई। इसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, तो कई लोग अब तक बाहर भी निकाले जा चुके हैं।

यह काम बिहार सरकार की नल जल योजना के तहत चल रहा था। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जांच की बात कही है। बता दें कि स्‍कूल की जो दीवार गिरी है उसका निर्माण विधायक पन्‍नालाल सिंह पटेल ने पिछले साल ही कराया था।

ये भी देखें: कांपते हैं अपराधी: ऐसी कड़क सब-इंस्पेटर हैं सुमन यादव, पहली पोस्टिंग में लिया था पंगा

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News