Bihar News: पटना में हैवानियत, 80 साल की महिला से गैंगेरप

Bihar News: पटना में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दो रिक्शा चालकों ने किया गैंगरेप, रात में बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर सोई हुई थी, तभी दोनों युवक आए और घटना को अंजाम दिया।

Report :  Network
Update: 2022-08-02 05:58 GMT

Bihar Gangrap News (image social media)

Bihar News: पटना में 80 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप हुआ है। यह रेप दो रिक्शा चालकों ने किया। रात में बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर सोई हुई थी। तभी रिक्शा चलाने वालो दोनों युवक आए और बारी-बारी से रेप किया। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो हड़बड़ा के दोनों आरोपी भाग निकले। 

हालांकि, भागने के दौरान एक युवक का गंजी, गमछा और मोबाइल वहीं पर छूट गया। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र महेंद्रू घाट इलाके की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक के गंजी और गमछा के आधार उसकी पहचान की। इसके बाद उसके गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही के आधार पर दूसरे को पकड़ा लिया। 

आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर के औराई गांव निवासी वीरेंद्र सहनी के रूप में हुई है। वह पटना रहकर ई-रिक्शा चलाता है। रात में उसी झोपड़पट्टी के पास ई-रिक्शा लगाकर सोता है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान पटना के नेऊरा निवासी संजय साह (36) के रूप में हुई। वह वीरेंद्र सहनी के साथ रिक्शा चलाता था। रात में दोनों साथ में ही थे। आशंका है कि दोनों ने नशा करने के बाद बुजुर्ग महिला से हैवानियत की। पीड़ित परिवार के शिकायत के आधार पर दोनों पर रेप की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

Tags:    

Similar News