Bihar Video: अरे! विधायक जी तो गिर पड़े, पटाखा जला कर ऐसे भागे नेता जी, बिगड़ गया संतुलन

Bihar Video Viral: अरे! विधायक जी तो गिर पड़े: बिहार के सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह फुटबॉल मैच के उद्घाटन के दौरान पटाखा जलाकर भागते हुए मैदान में मुंह के बल गिर पड़े।

Report :  Network
Update: 2022-10-19 05:29 GMT

अरे! विधायक जी तो गिर पड़े: पटाखा जला कर ऐसे भागे नेता जी, बिगड़ गया संतुलन गिरे औंधे मुंह: Photo- Social Media

Bihar News: पटाखों-फुलझड़ियों वाली जगमग दिवाली (Diwali 2022) आ रही है ऐसे मौके पर लोग पटाखा दगाना बड़ा पसंद करते हैं। चार दिन पहले से ही कुछ लोगों में पटाखा दागने की बड़ी चुल्ल मची रहती है। आखिर हो भी क्यों न दिवाली त्यौहार ही ऐसा है। पटाखा जलाने का लोगों का अपना-अपना स्टाईल है, कुछ लोग बड़े एक्सपीरियंस फुल होते हैं और पटाखा जलाते (lit a firecracker) समय बड़ी शान से पीछे हटते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग पटाखों को ऐसे जलाते हैं कि पटाखा में आग लगी नहीं कि डरते हुए उछल कर ऐसे भागते नजर आते हैं जैसे बंदर उछल रहा हो। फिर कई बार भागते हुए अपनी बत्तीसी तुड़वा लेते हैं।

आपको बता दें कि बिहार में कुछ ऐसी ही घटना घटी है। बिहार के एक पूर्व विधायक पटाखे में आग लगाने के बाद ऐसे भागे कि औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पटाखा जलाते हुए पूर्व भाजपा विधायक विनय सिंह हो गए घटना के शिकार

हुआ कुछ यूं कि बिहार के सोनपुर से पूर्व भाजपा विधायक विनय सिंह (Former BJP MLA Vinay Singh) एक फुटबॉल मैच का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ ये घटना घट गई है। मामला 3 अक्टूबर का है, लेकिन इसका वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में उद्घाटन मैच से पहले पूर्व विधायक विनय सिंह पटाखे में आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कुछ और लोग भी खड़े हैं, जिनमें से एक ने डर के मारे अपना कान बंद कर लिया है।

पूर्व भाजपा विधायक विनय सिंह जैसे-तैसे पटाखे में आग लगाते हैं पटाखे में आग तो लग जाती है लेकिन विधायक जी ऐसे भागते हैं जैस पीछे से उनको कोई दौड़ा लिया हो फिर क्या था। उनका संतुलन बिगड़ता है और वो मैदान में ही मुंह के बल गिर पड़ते हैं। उधर, पटाखा अपना काम बखूबी करता है और फूट जाता है। ये देखते ही आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हरा चुके हैं विनय सिंह

लेकिन नेता जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लोगों को देखने में बड़ा मज़ा आ रहा है और रीप्ले करके देख रहा हैं। आपको बता दें कि विधायक जी कोई ऐसे-वैसे नेता नहीं हैं। विनय सिंह बिहार भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराकर पहली बार सुर्खियों में आए थे। वे इन दिनों बिहार भाजपा में अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं।

Tags:    

Similar News