बिहारी शिक्षकों को क्यों पसंद करते हैं सेलिब्रिटी, इनके दीवाने हुए सोनू निगम से लेकर द ग्रेट खली तक

खेल-खेल में गणित सिखाते बिहारी गुरू आरके श्रीवास्तव कहते हैं कि मेरा हाथ ही कैलकुलेटर है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-13 20:23 GMT

 तस्वीर में ऊपर सोनू निगम एवं खान सर और नीचे द ग्रेट खली के साथ आरके श्रीवास्तव (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

पटना: बिहार के शिक्षकों को सेलिब्रिटी खूब पंसद करते हैं। बिहारी शिक्षक आरके श्रीवास्तव से लेकर खान सर तक की सेलिब्रिटी खूब तारीख करते हैं। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम खान के दीवाने हो गए हैं। सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, हाल ही में एक त्रिपुरा के डीएम का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे थे इस पर सोनू निगम ने आक्रोशित होकर वीडियो रिलीज किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने डीएम शैलेंद्र यादव की खूब खिंचाई की थी हालांकि अब वह मुद्दा खत्म हो गया है, लेकिन अब वह फिर से चर्चा में आ गए हैं।

अब सोनू निगम ने कहा कि घर पर बैठे-बैठे लोग बहुत ज्यादा फिल्में देखते हैं। वह परेशान हो जाते हैं की कोई कितनी फिल्म देखेगा। उन्होंने कहा कि घर में अगर बैठे हैं तो एक बंदा है, उसको सुनो- ''वह है खान सर'' ओ माय गॉड उसको पद्मश्री मिलना चाहिए। उनकी उम्र 27 वर्ष है और वह कितने बढ़िया अध्यापक हैं।
उन्होंने बताया कि वह बड़ी से बड़ी बातों को अच्छे से सिखाते और बताते हैं। मैं उनको अपना गुरु मानता हूं। वह न तो लेफ्ट हैं ना ही राइट हैं। जहां पर जरूरत पड़ती है, वहां पर सरकार की बुराई भी करते हैं और जहां पर नहीं करनी होती वहां पर नहीं करते। उन्होंने उनको बधाई, प्यार और दुआएं दी हैं जो काफी प्यार करते हैं। वह उनके यूट्यूब के वीडियो से काफी कुछ सीख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी लोगों को खान सर का यूट्यूब चैनल देखना चाहिए।

पहले बिहार के शिक्षकों की तारीफ कर चुके हैं सेलिब्रिटी

दुनिया के सभी देशों की तरह भारत भी कोविड 19 महामारी के कारण स्वास्थ संकट के बीच फंसा हुआ है। देश में कोरोना संकट के बीच वर्ष 2020 में "डब्लू डब्लू ई " चैम्पियन द ग्रेट खली ने मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव को फोन कर उनका और उनके परिवार का हाल चाल जाना। द ग्रेट खली ने बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के रहने वाले लोकप्रिय मैथेमैटिक्स गुरू आरके श्रीवास्तव से बात कर उना हालचाल पूछा।

खली ने फोन कर पूछा- हेलो ब्रदर कैसे हो

द ग्रेट खली ने आरके श्रीवास्तव को फोन कर कहा, हेल्लौ ब्रदर कैसे हो, आप और आपका परिवार कैसा है, आशा है आप सभी स्वस्थ होंगे, कृप्या अपना ख्याल रखे। द ग्रेट खली का संदेश आने पर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि खली हमारे देश के युवाओं के लिये रोल मॉडल हैं। कोरोना संकट के बीच उनका इस तरह से एक शिक्षक का हाल चाल जानना यह दर्शाता है कि उनमें कितनी अधिक मानवता है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी द ग्रेट खली आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं। द ग्रेट खली पहले भी आरके श्रीवास्तव को अपने एकेडमी में बुलाकर सम्मानित कर चुके हैं। इससे पहले भी देश के दर्जनो चर्चित हस्ती आरके श्रीवास्तव के अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं।

श्रीवास्तव के नाम दर्ज हैं कई रिकार्ड्स

आपको बता दें कि बिहार के आरके श्रीवास्तव का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। आर के श्रीवास्तव आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स को सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर पढाते हैं। सैकड़ों को इंजीनियर बना चुके हैं। कबाड़ की जुगाड़ से गणित पढ़ाने का तरीका इनका लाजवाब है। 100 से अधिक गणित के चर्चित सूत्रों को कबाड़ की जुगाड़ से सिद्ध कर चुके हैं।

गणित पढ़ाने के मुरीद हुए खली

खेल-खेल में गणित सिखाते बिहारी गुरू आरके श्रीवास्तव कहते हैं कि मेरा हाथ ही कैलकुलेटर है। हम चाहें तो अपनी दस अंगुली की मदद से गणित में कैलकुलेशन को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। आरके श्रीवास्तव के गणित पढ़ाने के रोचक तरीके का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट होने के बाद से देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की चर्चा हमेशा होते रही है। देश के दर्जनों चर्चित हस्तियां आरके श्रीवास्तव के अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना कर चुकी हैं।
23 जनवरी को द ग्रेट खली ने आरके श्रीवास्तव के रोचक पढ़ाने के तरीके वाले वीडियो को देख उन्हें फ़ोन कर एवं वॉट्सएप्प पर you are great bro लिखकर बधाई दिया। द ग्रेट खली पहले भी आरके श्रीवास्तव को अपने एकेडमी cwe में बुलाकर सम्मानित सम्मानित कर चुके हैं।

कुछ ऐसे पढ़ा रहे हैं वीडियो में शिक्षक आरके श्रीवास्तव

देखो हमारे हाथ में दस अंगुली हैं। अब मान लो 999 से 8 को गुणा करना है। तो हम अपने दायें हाथ से शुरुआत कर आठवें अंगुली को पकड़ लेंगे। आठवें अंगुली के पहले सात अंगुली हैं। और आठवे के बाद दो अंगुली हैं। अब 7 के साथ 99 और 2 लिख देंगे तो 7992 हो गया। जितने 9 रहेंगे उससे एक कम 9 दाहिने अंगुली की बची संख्या के साथ लिख कर बाये अंगुली की संख्या को इकाई स्थान पर लिख देते हैं। इस तरह अन्य कितने भी नौ साथ रहे उसका टेबल अंगुली की मदद से गुणा कर निकाल सकते हैं। तो बच्चों यह समझो कि हमारे हाथ में भी कैलकुलेटर है।



Tags:    

Similar News