Aaj Ka Mausam: तेज आंधी के साथ बारिश, जानें आपके शहर का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी देने वाले भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक़ आज का मौसम फ़िलहाल ऐसा ही रहेगा। बारिश का सिलसिला अगले 2-3 दिन जारी रहने के आसार हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-01 02:18 GMT

बारिश में जाता हुआ व्यक्ति (सांकेतिक ) फोटो : सोशल मीडिया 

और पढ़े : Yogi Adityanath Birthday: अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने की अनसुनी कहानी

Aj Ka Mausam : माॅनसून आने के साथ मौसम का मिजाज (Mausam Ka Hal) भी बदल गया है। सोमवार को कई क्षेत्रों में तेज आंधी और अधिक बारिश हुईं। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक़ आज का मौसम फ़िलहाल ऐसा ही रहेगा। बारिश का सिलसिला अगले 2-3 दिन जारी रहने के आसार हैं।

दिल्ली एनसीआर में सोमवार की रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश (Aandhi Barish) हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि आंधी इतनी तेज थी कि कई पेड़ गिर गए और रास्ते कुछ घंटों के लिए बंद हो गए। वहीं दिल्ली में मौसम का रुख बदलने के साथ ही भूकम्प के झटकों को भी महसूस किया गया, हालंकि उनकी तीव्रता कम थीं। रोहिणी इलाके में महसूस किये गए भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.4 मापी गई है।

राजधानी दिल्ली के आलावा पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। इसमें सोलन, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और शिमला का मौसम बारिश होने से बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी दी है। अगले दो तीन दिन बारिश जारी रह सकती हैं।

बारिश कहां हो रही (Barish Kahan Kahan Hogi)

मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों और आस पास के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें नारनौल, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) विराटनगर, कोटपुतली, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, अलवर (राजस्थान) और इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से सामान्य बारिश होने के आसार हैं। आज यूपी, दिल्ली, पंजाब के कुछ क्षेत्रों में आंधी औऱ बारिश आने के आसार है।


इसके अलावा 1 और दो जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया (Barish Ka Alert) गया है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rain fall) की संभावना है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) 

अगले दो से तीन दिन देश के कई राज्यों के मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में येल्लो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 2 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में पांच जून तक भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके पहले शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान पर भी असर पड़ेगा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित में भी अलग अलग क्षेत्रों में बिजली की चमक और धूल भरी आंधी आने के आसार है, साथ ही बारिश भी हो सकती है। असम, मेघालय, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

एक जून को मौसम का हाल

एक जून यानी आज कई अलग अलग क्षेत्रों में आंधी आ सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली, ओलावृष्टि और बौछार पड़ने की संभावना है। आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश होगी। असम, मेघालय में बहुत अधिक वर्षा हो सकती है।


(2 जून) कल मौसम कैसा होगा

मौसम विभाग के मुताबिक, दो जून यानी कल भी तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा झारखंड, कर्नाटक, केरल में पानी बरसेगा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों वाले स्थानों में बिजली गिरने के आसार है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के भी अलग अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी वर्षा की संभावना है।

Tags:    

Similar News