Aaj Ka Mausam: यूपी में अभी और सताएगी गर्मी, एक क्लिक में जानें अपने राज्य का हाल

Aaj ka Mausam: भारत के कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। यूपी में फिलहाल कुछ दिनों तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-07-02 01:49 GMT

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून के सुस्त पड़ जाने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि अभी फिलहाल 8 दिनों तक प्रदेश में गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। यानी 10 जुलाई तक यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना होगा।

मौसम का जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो यूपी में अभी 10 जुलाई से पहले ज्यादा बारिश होने की संभावना (Barish Ki Sambhavna) कम है। हां लेकिन, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में थोड़ी बारिश के आसार (Barish Ke Asaar) जताए गए हैं। जिससे लोगों को थोड़ी देर तो राहत मिलेगी, लेकिन उसके बाद फिर से उमस बढ़ने की बात कही जा रही है।

बता दें कि प्रदेश के करीब 10 जिले ऐसे हैं, जहां पर पारा करीब 40 के पार रह रहा है। सबसे ज्यादा गर्मी आगरा, झांसी और अलीगढ़ में पड़ रही है। वहीं राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) में भी बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां पर भी पारा 40 के आसपास रह रहा है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

अभी तक के अनुमान के मुताबिक 1 जुलाई से बिहार से सटे जिलों, तराई, मध्य यूपी और रूहेलखण्ड तक के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। ये सिलसिला 3 जुलाई तक जारी रह सकता है। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और बहराइच जैसे जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इससे सूबे के नदी-तालों में पानी का स्तर बढ़ेगा।

बारिश (फोटो - न्यूजट्रैक)

उत्तर-पश्चिमी हिस्से में गर्मी से राहत नहीं 

वहीं अन्य राज्यों में मौसम के हाल (Mausam Ka Hal) की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में लोगों को और कुछ दिनों तक लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आगामी रविवार से तापमान में गिरावट आने की बात कही गई है। IMD का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, उत्तर-पश्चिम एमपी औऱ राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहने वाला है। बता दें कि इन राज्यों में उमस भरी गर्मी का कहर जारी है, जिसके कारण मानसून के पहुंचने में भी देरी हो रही है। 

(फोटो- न्यूजट्रैक)

बिहार में बारिश का अलर्ट

इसके अलावा बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर बताया है कि एक ट्रफ रेखा बिहार से होकर गुजर रही है। साथ ही सूबे के उत्तर भाग में पुरवा हवा नमी लेकर आ रही है। जिसके चलते राज्य के एक हिस्से में बारिश के आसार हैं। जबकि दक्षिणी हिस्से में दो दिनों तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। 

इन जिलों में कब होगी बारिश (Barish Kaha Hogi)

मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में भारी से अधिक वर्षा होनी है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड में दो जुलाई के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Mausam Kaisa Rahega)

राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)

आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)

उत्तर प्रदेश का मौसम (Aaj UP Ka Mausam) 

अभी बारिश के आसार नहीं

बिहार का मौसम (Bihar ka mausam)

 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) 

दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam)लू और भीषण गर्मी की स्थिति

उत्तराखंड का मौसम (Uttarakhand Ka Mausam) 

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में बारिश (Manipur, Mizoram, Tripura Weather)

अगले तीन दिन बारिश के आसार
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
Tags:    

Similar News