दुनिया में कोरोना से मरने वाला हर 13वां शख्स भारतीय, जानिए आंकड़े

दुनिया के अन्य देशों के साथ कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भारत में भी काफी तबही मचा रहा है।

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-05-24 10:31 GMT

कोरोना से मौत की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। दुनिया के अन्य देशों के साथ कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भारत में भी काफी तबही मचा रहा है। भारत में कोरोना से अब तक हुई मौता का आंकड़ा आज 3 लाख के पार चला गया है। इसी के साथ भारत दुनिया के उन देशों में तीसरे नंबर पर आ गया है जहां कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पायदान पर भारत पहुंच गया है। यह वह लिस्ट है जिसमें कोई भी देश अपना नाम नहीं देखना चाहता। दुर्भाग्य है कि भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

मौत के आकड़ों में तीसरे नंबर पर भारत

गौरतलब है कि दुनियाभर में अब तक कोरोनावायरस की चपेट में आने से करीब 35 लाख लोगों की जान गंवाई है। इन आंकड़ों में तीन लाख भारतीय भी शामिल हैं। इस लिहाज से दुनिया में कोरोना के संक्रमण से मरने वाला हर 13वां शख्स एक भारतीय था। अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोनावायरस ने जनहानि भारत में किया है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोनावायरस की चपेट में आने से करीब छह लाख और ब्राजील में साढ़े चार लाख लोगों की असमय मौत हुई है। आबादी के लिहाज से देखा जाए तो दुनिया की 17 फीसदी आबादी भारत में रहती है।

नए मामलों में तजी से गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 222,315 नए संक्रमण के मामले आए है, जबकि 4454 संक्रमितों की मौत हुई है। राहत की बात यह हे कि इस दौरान 3,02,544 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इस हिसाब से देश में बीते 24 घंटे में 84,683 सक्रिय मामले कम हुए हैं। वहीं इससे पहले शनिवार को 2.40 लाख नए ममाले सामने आए थे और 3741 मरीजों की मौत हुई थी। बता दें कि कोरोनावायरस से 24 घंटे के दौरान हुई मौतों के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों में सबसे ऊपर है।

दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से मृत्यु दर 1.13 फीसदी है और रिकवरी रेट 88 फीसदी से अधिक है। हाल के दिनों में संक्रमितों की दर में तेजी से गिरावट भी आई है। भारत में इस समय एक्टिव केस घटकर 11 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में भारत दुनिया के दूसरे सथान पर है। जबकि मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत का नाम आ रहा है।

देश के राज्यों पर नजर दौड़ाएं तो महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु उन 10 राज्यों में हैं, जहां कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में 73.88 फीसदी की हिस्सेदारी है। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में हुई। हालांकि इस समय कोरोना के बाद होने वाली बीमारियों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। सरकार और स्वास्थ्य महकमे के सामने ब्लैक फंगस नाम की गंभीर बीमारी बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Tags:    

Similar News