White Fungus से मरीज की आंतों में छेद, दिल्ली के अस्पताल में आया दुनिया का पहला मामला

White Fungus: राजधानी दिल्ली में व्हाइट फंगस का एक मामला सामने आया है, जिसमें फंगस के कारण महिला की आंतों में छेद हो गए।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-05-27 07:20 GMT

कॉन्सेप्ट इमेज (Photo-Social Media) 

White Fungus: कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus second wave) के बीच देश में ब्लैक फंगस (Black fungus) के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब ब्लैक फंगस के साथ ही व्हाइट फंगस (White Fungus) के भी मामले दर्ज किये गए हैं। इस बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) को लेकर एक चिंताजनक बात सामने आयी है। भारत में व्हाइट फंगस की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में इस तरह का केस मिला है। साथ ही अस्पताल का दावा है कि यह विश्व में पहला केस है।

जानकारी के मुताबिक 49 साल की एक महिला को पेट में असहनीय दर्द और उल्टी की समस्या के बाद इसी महीने की 13 (13 May) तारीख को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में एडमिट कराया गया था। महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला का सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला।

चार घंटे तक सर्जरी के बाद छेद को बंद किया गया

एक रिपोर्ट के मुताबिक सर गंगा राम हॉस्पिटल के मेटऑफ सिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रिपाटिकोबितरी साइंसेज डिपार्टमेंट के डॉ. (प्रो.) अमित अरोड़ा ने बताया कि इसके लिए चार घंटे तक सर्जरी चली, जिसके बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। इसके बाद ही द्रव्य लीक को भी रोका गया।

Biopsy से पता चला आंतों का हाल

सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉ. अनिल अरोड़ा के मुताबिक, आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी (Biopsy) से पता चला कि आंतों में व्हाइट फंगस है, जिसने आंतों के अंदर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे, जिसकी वजह से खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे।  

सिर्फ इतना ही नहीं जांच में ये भी पता चला कि मरीज की कोविड-19 एंटीबॉडी लेवल बढ़े हुए थे। खून की जांच करने पर शरीर के अंदर व्हाइट फंगस बढ़ा हुआ मिला। हालांकि अभी मरीज सर्जरी के बाद ठीक है और कुछ दिनों के बाद उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

व्हाइट फंगस से आंत में छेद होने का पहला मामला

अस्पताल के डॉक्टर अरोड़ा के मुताबिक स्टेरॉयइड (Steroid) के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है, लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोरोना वायरस इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है।

भारत में ब्लैक फंगस के मामले 12 हजार के करीब

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी के साथ ब्लैक फंगस (Black fungus) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक देशभर में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 11717 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 2859 मामले मामले गुजरात में सामने आए हैं। 

Tags:    

Similar News