Lucknow-Delhi Heat Wave: मौसम विभाग का अलर्ट, लखनऊ से दिल्ली तक आसमान से बरसेगी 'आग'

Lucknow-Delhi Heat Wave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश इन दिनों Heat Wave के थपेड़ों को झेल रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा।

Written By :  aman
Update: 2022-04-09 08:00 GMT

लू के थपेड़ों से आज भी रहेंगे बेहाल

Lucknow-Delhi Heat Wave: देश के अन्य हिस्सों के तरह ही उत्तर भारत भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) इन दिनों लू (Heat Wave) के थपेड़ों को झेल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली और यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर कर रहा है। कमोबेश यही हालत यूपी में भी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। यानी, अभी दिल्ली का टेम्प्रेचर 35 डिग्री से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली को आने वाले समय में अभी और हीट वेव से जूझना पड़ेगा, राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

आगरा सबसे गर्म शहर 

इसी तरह, उत्तर प्रदेश के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है, कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आपको बता दें, शुक्रवार को पूरे प्रदेश में आगरा इस साल का सबसे गर्म शहर रहा। आगरा में दोपहर 2.30 बजे तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पूरे प्रदेश में इतनी गर्मी किसी अन्य जिले में नहीं। 

दिल्ली में अगले तीन दिन बरसेगी आग 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में शनिवार, 9 अप्रैल के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है, कि दिल्ली में अगले 3 दिन अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है, कि राष्ट्रीय राजधानी में लू के और तेज होने की संभावना है। हालांकि, 12 अप्रैल को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। अनुमान है, कि दिल्ली के आसमान में मंगलवार से दिन के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं। ऐसा होने से शहरवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। 

यूपी में अगले 5 दिनों तक पारा और चढ़ेगा 

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पूरे प्रदेश में लू के थपेड़े अभी जारी रहेंगे। सूबे में 12 अप्रैल तक मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। बता दें, कि यूपी के कई प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 40 डिग्री के पार चला गया है। राजधानी लखनऊ में पारा 40.8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। जबकि, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। इतना ही नहीं, अगले 5 दिनों तक पारा ऐसे ही ऊपर चढ़ता जाएगा। 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IMD ने दिल्ली के लिए अगले तीन दिनों तक गर्म हवा या हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है, कि मैदानी इलाकों में 'लू' तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला जाता है। लू की हालत में तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक तथा सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाता है। 

Tags:    

Similar News