भारत के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र में डच एम्बेसडर को दिया जवाब, कहा- हमें सलाह न दें

TS Tirumurti slams Dutch Envoy: डच राजदूत करेल वैन ओस्टेरोम (Karel Van Oosterom) ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग नहीं लेना चाहिए था।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Monika
Update: 2022-05-06 09:51 GMT

भारत के एम्बेसडर टीएस तिरुमूर्ति (फोटो: सोशल मीडिया )

TS Tirumurti slams Dutch Envoy: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध वैश्विक चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में लगातार मामले को लेकर चर्चा जारी है। ऐसे में अब भारत और नीदरलैंड ट्वीट के माध्यम से आमने-सामने आते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बीते दिनों भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र महासभा और मानवाधिकार परिषद में उन सभी प्रक्रियात्मक वोटों और मसौदा प्रस्तावों पर रोक लगा दी, जो यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण की निंदा के लिए था। भारत द्वारा इस प्रतिक्रिया के चलते डच राजदूत करेल वैन ओस्टेरोम (Karel Van Oosterom) ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग नहीं लेना चाहिए था। अब भारत के एम्बेसडर टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने डच राजदूत के ट्वीट का संयुक्त राष्ट्र में जवाब देते हुए कहा है कि-"हमें सलाह न दें, एम्बेसडर। हम जानते हैं हमें क्या करना है।"

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और बीते 24 फरवरी को रूसी सेना द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के ऐलान के साथ ही रूस द्वारा यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता दे दी गई थी। अब इस मामले को लेकर लगातार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र महासभा और मानवाधिकार परिषद में विभिन्न देशों की बैठक कर चर्चा जारी है। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य टीएस तिरुमूर्ति कर रहे हैं।

टीएस तिरुमूर्ति ने किया ये ट्वीट 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर डच राजदूत के ट्वीट -"आपको संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल नहीं होना चाहिए था। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करें", का जवाब देते हुए भारत को सलाह ना देने की बात कही है। इस दौरान टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र में डच एम्बेसडर के ट्वीट को लेकर दिए गए जवाब की कॉपी ट्वीट की।


Tags:    

Similar News