International Women's Day 2022: Google का डूडल के जरिए 'नारी शक्ति' को सलाम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को सराहा
Google Doodle: गूगल ने डूडल के जरिए विश्व की महिलाओं के लिए संदेश साझा किया। वीडियो में इसकी झलक दिखी।;
International Women's Day google doodle celebrates womens day 2022 animated video
International Women's Day : हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया महिलाओं की प्रशंसा करने तथा उनके द्वारा नित नए आयाम गढ़ने को लेकर सराहना के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है। इसी मौके पर दिग्गज अमेरिकी सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने महिलाओं के साहस और प्रत्येक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए विशेष डूडल जारी किया है। इस डूडल में महिलाओं को घर संभालने से लेकर तमाम अन्य कार्यों को अंजाम देते दिखाया गया है।
सर्च इंजन Google ने आज के दिन महिलाओं को उनके वैश्विक प्रभाव के लिए डूडल का जरिए आभार जताया है। इस विशेष दिन पर गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया है। डूडल में महिलाओं को सामाजिक तौर पर घर संभालने से लेकर अन्य बड़े-बड़े काम को संभालते लोगों के सामने पेश गया है।
डूडल में क्या?
कोई भी गूगल यूजर बेहद ही आसानी से इस वीडियो को देख सकता है। इसे देखने के लिए आपको अपने गूगल होमपेज पर जाकर डूडल पर बने प्ले बटन को क्लिक करना होगा। इसी के साथ डूडल पर प्ले बटन दबाने के बाद एक एनिमेटेड वीडियो शुरू हो जाएगा। जिसमें एक मां द्वारा अपने लैपटॉप पर काम करने और बच्चे की देखभाल करने से वीडियो शुरू होगा। जिसके बाद, एक महिला पौधों को सींचती नज़र आएगी। एक अन्य महिला अस्पताल में सर्जरी करती भी दिख रही है। एक महिला को वैज्ञानिक के रूप में प्रदर्शित किया गया है। वहीं, महिलाओं को दुनिया के तमाम अन्य कामों को करने के साथ-साथ नए आयाम गढ़ते और नेतृत्व करते भी दिखाया गया है।
गूगल ने संदेश भी साझा किया
गूगल ने विश्व महिला दिवस के विशेष अवसर पर डूडल को नया कलेवर देने के साथ ही एक संदेश भी साझा किया है। इस संदेश के माध्यम से गूगल ने कहा, कि 'आज का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस डूडल एक एनिमेटेड स्लाइड शो है, जो हमें विभिन्न संस्कृतियों में महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन की एक झलक प्रदान करने हेतु हमें दुनिया भर में पहुंचाता है। घर संभालने वाली मां से लेकर अन्य तमाम कार्यों में महिलाएं अपनी कौशल के लिए जानी जाती हैं। हमारे आज के इस डूडल में दर्शाया गया प्रत्येक चित्रण इस सामान्य सूत्र से जुड़ा है कि महिलाएं अपने लिए, अपने परिवार और समाज के लिए कैसे दिखाई देती हैं।