राज्यों से सीधा संवाद करके गतिरोध दूर करने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री मोदी

पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-05-09 06:49 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विरोधी दल के साथ साथ कई राज्यों की सरकारें नाराजगी जता रही थीं, तो इसके लिए प्रधानमंत्री ने सीधे मुख्यमंत्रियों से बातचीत करने की पहल शुरू की है। पिछले तीन दिनों में प्रधानमंत्री एक दर्जन से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।

विधानसभा चुनावों को अंतिम चरण व चुनाव परिणाम आने के बाद घिर रही केन्द्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बार बार मिल रहे दिशा निर्देश के बाद केन्द्र सरकार के कार्यों को गिनाने के साथ साथ राज्यों के साथ बेहतक तालमेल की पहल में खुद प्रधानमंत्री मोदी जुट चुके हैं।

इसी कड़ी में आज पंजाब, कर्नाटक, बिहार व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात की। इसके पहले शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से बात कर दोनों राज्यों में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। हालांकि प्रधानमंत्री और दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र व तमिलनाडु पर उन्होंने खास ध्यान दिया है। इन दोनों राज्यों में राजग से अलग दलों के गठबंधन की सरकारें हैं।

24 घंटें में आकड़ें 4 लाख के पार


पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की थी जबकि उससे पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।

देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4092 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,42,362 पर पहुंच गई है जबकि 4,03,738 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले रविवार को बढ़कर 2,22,96,414 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 54,000 नए मामले सामने आए। मौत के नये मामलों में सर्वाधिक 898 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। देश में अबतक हुई कुल 2,38,270 मौत में से 74,413 महाराष्ट्र में हुई हैं।

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 26,465 नए मामले आए और पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 197 लोगों की मौत हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण के मामले 13.23 लाख हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 15,171 पर पहुंच गई है। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में 10 मई से दो हफ्ते का 'पूर्ण लॉकडाउन' लगाने की शनिवार को घोषणा कर दी है।

Tags:    

Similar News