Taliban : तालिबान ने दी अफगानिस्तान को चेतावनी, अब किसी अफगानी को देश छोड़ने की नहीं है इजाजत
Taliban:अफगानिस्तान छोड़कर भागने वाले लोगों के लिए तालिबान ने चेतावनी दी है। किसी अफगानी को देश छोड़ने की इजाजत नहीं देगा।;
अब किसी अफगानी को देश छोड़ने की नहीं है इजाजत (फोटो - सोशल मीडिया)
Taliban : तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना पूरा कब्ज़ा कर लिया है। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) ने 20 साल बाद एक बार फिर अपना कब्ज़ा कर किया है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर तालिबान ने यह कब्जा अफगानिस्तान पर किया था। इस कब्जे के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने देश छोड़कर भाग गए। इसके बाद काबुल (Kabul) के कई आम लोग देश छोड़कर चले गए।
अफगानिस्तान छोड़कर भागने वाले लोगों के लिए तालिबान ने चेतावनी दे दी है। तालिबान ने कहा है कि अब वो किसी अफगानी को देश छोड़ने की इजाजत नहीं देगा। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने पर अब तक हजारों लोग इस देश को छोड़कर दूसरे से जा चुके हैं। इसी को देखते हुए तालिबान ने अफगानियों को चेतावनी दे दी है।
तालिबान ने दी अफगानिस्तान को चेतावनी (फोटो - सोशल मीडिया)
आपको बता दें कि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Zabiullah Mujahid) ने मंगलवार को मीडिया से कहा है कि "अब किसी भी अफगानी को देश छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। वहीं विदेशी नागरिक को वापस अपने देश लौटने की इजाजत दी है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट जाने वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। अफगानी उस सड़क से एयरपोर्ट नहीं जा सकते हैं। लेकिन विदेशी नागरिकों को एयरपोर्ट जाने की इजाजत होगी। "
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Zabiullah Mujahid) ने कहा है कि अफगानी नागरिकों को अपना देश छोड़कर नहीं जाना चाहिए। जो लोग अफगान छोड़ कर गए हैं उन्हें वापस अपने देश लौट जाना चाहिए। तालिबान ने कहा " हम सब अफगानों को देश नहीं छोड़ने देंगे और हम इससे खुश भी नहीं हैं। इसके साथ उन्होंने कहा अफगानिस्तान के डॉक्टरों और शिक्षाविदों को देश छोड़कर नहीं जाना चाहिए। उन्हें अपनी देश में ही रहना चाहिए। "