फेल हुआ योगी जी का एंटी रोमियो अभियान, बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाएं

Update: 2017-08-16 06:16 GMT

आगरा: एक तरफ जहां सीएम योगी ने बड़े ही जोश-खरोश के साथ उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो अभियान चलाया था, वहीं अब इसकी आग ठंडी पड़ चुकी है।

प्रदेश में शोहदे बेखौफ होकर छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है। सड़क पर चलते हुए लड़कियां बिलकुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। अब लड़कियां खुद की सुरक्षा के लिए खुद ही कदम उठा रही हैं।

चलते-फिरते कब उनपर फब्तियां कसकर लड़के चलें जाएं और भरी भीड़ में उन्हें शर्मिंदा होना पड़े, यह कोई नहीं जानता है। ऐसा ही देखने को मिला आगरा में, जहां थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत मंडी में सब्जी खरीदने गई लड़की को एक शोहदे ने छेड़ दिया।

पहले लड़की ने नजरअंदाज किया, पर बात जब बाहर हो गई, तो लड़की ने उसे भरी भीड़ में थप्पड़ मार दिया। जिससे वहां पर लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देख लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी पर पुलिस नहीं पहुंची।

Tags:    

Similar News